Skip to main content

Posts

Showing posts with the label क्रिकेट

मेरे लिए यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का अंत है : इयान चैपल

नई दिल्ली:   भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच  में भारतीय शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. हालांकि, चेतेश्वर पुजारा ने बाद में संयम के साथ खेलते हुए भारतीय पारी को संभाला. इस मैच में रोहित शर्मा ने तकरीबन 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की. दक्षिण अफ्रीका में खराब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें दो टेस्ट के बाद ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद वनडे और टी-20 में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली. हालांकि, पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में वह इस मौके को भुनाने में असफल रहे हैं. एडिलेड में जिस तरह रोहित शर्मा 'गैरजिम्मेदाराना' ढंग से आउट हुए हैं. उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है. रोहित शर्मा की खराब परफॉर्मेंस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल ने भी कमेंट किया है. VIDEO: रोहित शर्मा ने एक ही गेंद बाद दोहराई गलती, यूं गिफ्ट किया अपना विकेट रोहित शर्मा के आउट होने पर इयान चैपन ने कहा, ''यह सिर्फ अपनी क्षमताओं को बर्बाद करना है. मेरे लिए यह उनके टेस्ट करियर का अंत...

VIDEO: पाक क्रिकेटरों का एक और मजेदार रनआउट, इस बार जूते के साथ खोया विकेट

नई दिल्ली:  पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी क्रिकेटरों के मजेदार ढंग से रनआउट होने का सिलसिला चलता ही आ रहा है. अब एक बार फिर से विकेटों के बीच दौड़ते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर रनआउट हुए हैं और सोशल मीडिया पर छा गए हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के स्टार स्पिनर यासिर शाहने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद जिस अंदाज में वह रनआउट हुए. उसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. पाकिस्तान के खिलाड़ी विकेटों के बीच कैसे दौड़ते हैं, यह अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय होता जा रहा है. पूरी दुनिया ने पिच पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों के ड्रामे को देख रही है, लेकिन जिस तरह पाक कप्तान सरफराज और यासिर शाह ने पिच पर दौड़े वह काफी नाटकीय और मनोरंजक था. दर्शकों को ऐसा मनोरंजन शायद ही कभी देखने को मिला हो. जिन लोगों ने यह रन आउट देखा है वह जानते हैं कि सरफराज और यासिर के बीच विकेटों के बीच दौड़ कितनी खराब रही. VIDEO: एक बार फिर अनोखे अंदाज में रनआउट हुए पाक बल्लेबाज , नहीं रुकेगी हंसी यह तीसरे ...

INDvsAUS: अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों से कहा, आक्रामक खेलो मगर...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष ने टीम से कहा है कि उन्हें आक्रामक लेकिन खेलभावना से खेलना चाहिए. सिडनी:  भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आक्रामकता को लेकर बयानबाजी जोरों पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गजों के बीच चल रहे वाद विवादों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए अध्यक्ष  अर्ल एडिंग्स  ने अपनी टेस्ट टीम से खिलाफ सीरीज में ‘आक्रामक लेकिन खेलभावना से’ खेलने का आग्रह किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट छह दिसंबर को एडीलेड में खेला जाएगा. नए कोच जस्टिन लैंगर के साथ खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी से खेलने की उम्मीद की जा रही है. उल्लेखनीय है की बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस बात पर भी आलोचना हुई थी की वे काफी आक्रामक हो जाते हैं और मैच जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. इस विवाद के बाद कई लोगों का यह मानना था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ज्यादा आक्रामकता से काम लेना छोड़ केवल खेल पर ध्यान देना चाहिए. वहीं कई दिग्गज तक इस बात से सहमत लगे. क्लार्क ने पैरवी की थी आक्रामकता की इस कड़ी में पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था, ‘‘मुझे लगता...

INDvsAUS: अब चोपड़ा ने की ‘आकाशवाणी’, टीम इंडिया ही जीतेगी ICC वनडे वर्ल्ड कप

आकाश चोपड़ा का कहना है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है. मुंबई:  टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज  आकाश चोपड़ा  ने शनिवार को यहां कहा कि दो बार की चैम्पियन  टीम इंडिया  अगले साल इंग्लैंड में होने वाले  आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप  का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी. दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि अंबाती रायुडू ने चौथे क्रम पर टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए वह सब कुछ किया है जो कर सकते थे. चोपड़ा ने यहां एक मॉल में आईसीसी वर्ल्ड कप ट्राफी टूर के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हां, अभी वर्ल्ड कप में थोड़ा समय है लेकिन इस समय मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस खिताब को उठाएगी. उनके पास वह सबकुछ है जो ट्राफी जीतने के लिए चाहिए.’’ दावेदार होने की ये हैं कारण भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ इस टीम में काफी कुछ है जो इसे दावेदार बनाता है. टीम की गेंदबाजी शानदार है और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज है. तो कई चीजें भारत के पक्ष में है और उम्मीद है कि इंग्लैंड की सरजमीं टीम के लिए अच्छी साबित होगी जैसा पिछली दो चौम्पियन ट्राफी में हुआ. एक बार हम विजेत...

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में विकेट लेने के बाद विराट कोहली का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के विकेट लेने और जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. नई दिल्ली:  भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया  इलेवन के बीच यहां खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार (1 दिसंबर) को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने चौथे दिन शनिवार को छह विकेट के नुकसान पर 356 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम अपनी पहली पारी में 544 रन का विशाल स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम इसके जवाब में चौथे और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 211 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया. इस मैच में  कप्तान विराट कोहली  ने भी गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर दिया. विराट ने ना केवल गेंदबाजी की बल्कि एक विकेट भी झटका. पहली पारी में 358 रन का स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मुरली विजय ने 129 और  लोकेश राहुल  ने 62 रन की पारी खेली. मुरली विजय ने 132 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए. राहुल ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. हनुमा विहारी 32 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. VIDEO : अश्विन ने खोला राज- क्यों ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी कर...

INDvsAUS: आक्रामकता पर फिर बोले विराट, इस बार ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से नहीं भिड़ेंगे

सिडनी:  छह दिसंबर से  भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों की ओर से बयानबाजी जोरों पर हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आक्रामकता पर हो रही है. इस पर चर्चा तभी से शुरू हो गई थी जब  टीम इंडिया  ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रही थी. उस समय भारतीय कप्तान  विराट कोहली  से आक्रामकता के बारे में कई तरह के सवाल भी पूछे गए थे. अब एक बार फिर विराट ने इस पर बयान दिया है. विराट का कहना है कि वे ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे की तुलना में अब ज्यादा परिपक्व हो गए हैं और उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से किसी तरह से भिड़ने की जरूरत नहीं लगती. कोहली मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए मशहूर हैं. 30 साल के विराट पिछले दौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से स्लेजिंग या छींटाकशी में भिड़ गए थे. अब भारतीय कप्तान ने कहा है कि उन्होंने बीते अनुभवों से सीख ली है और उन्हें सीरीज के दौरान इस तरह की किसी घटना की उम्मीद नहीं है. अब ज्यादा आत्मविश्वास कोहली ने ‘मैक्वारी स्पोर्ट्स रेडियो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछली बार की तुलना में मैं अब ज्यादा आत्मविश्वास से भरा ...

INDvsAUS: अब चोपड़ा ने की ‘आकाशवाणी’, टीम इंडिया ही जीतेगी ICC वनडे वर्ल्ड कप

मुंबई:  टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज  आकाश चोपड़ा  ने शनिवार को यहां कहा कि दो बार की चैम्पियन  टीम इंडिया  अगले साल इंग्लैंड में होने वाले  आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी. दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि अंबाती रायुडू ने चौथे क्रम पर टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए वह सब कुछ किया है जो कर सकते थे. चोपड़ा ने यहां एक मॉल में आईसीसी वर्ल्ड कप ट्राफी टूर के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हां, अभी वर्ल्ड कप में थोड़ा समय है लेकिन इस समय मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस खिताब को उठाएगी. उनके पास वह सबकुछ है जो ट्राफी जीतने के लिए चाहिए.’’ दावेदार होने की ये हैं कारण भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ इस टीम में काफी कुछ है जो इसे दावेदार बनाता है. टीम की गेंदबाजी शानदार है और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज है. तो कई चीजें भारत के पक्ष में है और उम्मीद है कि इंग्लैंड की सरजमीं टीम के लिए अच्छी साबित होगी जैसा पिछली दो चौम्पियन ट्राफी में हुआ. एक बार हम विजेता हुए और एक बार उपविजेता. उम्मीद है कि 2019 में ही हम ट्राफी उठाएंगे.’’ रा...

VIDEO : अश्विन ने खोला राज- क्यों ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने उतरे थे विराट कोहली

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के  कप्तान विराट कोहली  को आधुनिक क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन उन्हें गेंदबाज शायद ही कोई मानने को तैयार होगा. हालांकि, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ विराट ने अपने बाजू खोले और खुद गेंदबाजी के लिए बढ़े तो सबका चौंकना लाजिमी था. विराट कोहली अक्सर गेंदबाजी से दूर ही रहते हैं. कोहली खुद भी अपने गेंदबाजी एक्शन का मजाक बना चुके हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के प्रैक्टिस मैच में नई गेंद लेने से पहले विराट कोहली ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया. रविचंद्रन अश्विन ने उनकी गेंदबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शायद विराट कोहली नियमित गेंदबाजों को यह बताना चाहते थे कि उन्हें कहां गेंद फेंकनी चाहिए. दरअसल, विराट कोहली नियमित गेंदबाजों को ब्रेक देने के लिए गेंदबाजी करने आए थे. VIDEO: टीम इंडिया के गेंदबाज कर रहे थे संघर्ष तो विराट कोहली ने थाम ली गेंद बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अश्विन ने कहा, वह नियमित गेंदबाजों को यह सबक सिखाना चाहते थे कि उन्हें कहां गेंदबाजी करनी है. यह तो मजाक की बात है. असली बात यह है कि सभ...

हरभजन सिंह ने विराट-अनुष्का को दी रिलेशनशिप को बेहतर बनाने की यह सलाह

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के कप्तान  विराट कोहली  और बॉलीवुड अभिेनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी शानदार कैमिस्ट्री और फोटोग्राफ्स से इंटरनेट पर हमेशा धूम मचाए रहते हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को शादी की थी. अब इनकी शादी को सालभर होने को है. ऐसे में भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने विराट और अनुष्का को उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ सलाह दी है. हरभजन सिंह ने सिर्फ विराट-अनुष्का ही नहीं, बल्कि कई सेलिब्रिटी कपल को रिलेशनशिप एडवाइज दी है. क्रिकेटर हरभजन सिंह  की इस कपल के लिए एक रिलेशनशिप एडवाइज है. 'नो फिल्टर नेहा' चैट शो में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हरभजन से बात की. हरभजन ने कुछ क्रिकेटर कपल को रिलेशनशिप एडवाइज दी. नेहा धूपिया ने हरभजन से सेलिब्रिटी कपल को रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एडवाइज देने को कहा था. VIDEO: एग्रेसिव हरभजन सिंह को इन छोटी-छोटी चीजों से लगता है डर, फूल जाती हैं सांसें हरभजन ने कहा, शादी में कठिन समय आता ही है. इसलिए एक दूसरे के साथ रहना, एक दूसरे को बर्दाश्त करना जरूरी है, जब तक रिश्ते दोबारा बेहतर न हो जाएं या आपसी समझ विकसित न हो जाएं. हरभजन ने...

सहवाग के नाम पर निकला ऐसा विज्ञापन, तो वीरू ने कहा झूठा है ये

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज  वीरेंद्र सहवाग  की लोकप्रियता सक्रिय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी कायम है. हालाकि इन दिनों वे  टी10 लीग  में खेलते नजर आ रहे हैं. वे सोशल नेटवर्किंग पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक हैं. लोग भी उनसे जुड़ने के लिए बेताब दिखते हैं. हाल ही में आसींद में एक रैली के गुरुवार को आयोजित होने का विज्ञापन निकाला गया था जिसमें सहवाग के आने का जिक्र था. सहवाग ने ट्वीट कर इसे गलत बताया है. इन दिनों भारत के किसानों में अपनी हालत में सुधार न होने पर बहुत रोष है. देशभर से बड़ी संख्याओं में आए किसानों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बहुत बड़ा मोर्चा निकाला. ये किसान कृषि संकट से निपटने के लिये कानून बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में गुरूवार से डेरा डाले थे. हजारों किसानों की शुक्रवार को संसद मार्च की कोशिश भी की. इसके पहले भी देश में कई जगहों पर किसान सभाओं का आयोजन हुआ. इसी तरह की एक किसान रैली का विज्ञापन पिछले दिनों छपा जिसमें सहवाग के आने की बात लिखी थी. राजस्थान में भीलवाड़ा के आसींद का है मामला राजस्थान में इन दिनों चुनाव प्रचार चल रहा ...

VIDEO: फॉर्म में लौटे मुरली विजय ने जड़ा शतक, कम होगी विराट कोहली की टेंशन

सिडनी:  टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर  मुरली विजय  ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाया. वहीं, केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय ड्रेसिंग रूम की चिंता कुछ हद तक कम कर दी है. इंग्लैंड दौरे के बीच से बाहर किए गए मुरली विजय ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्होंने 118 गेंद में शतक बनाकर वापसी का जश्न मनाया. विजय ने पहले 50 रन 91 गेंद में और दूसरे सिर्फ 27 गेंद में बनाए. उन्होंने जैक कार्डर के एक ओवर में 26 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. मुरली विजय ने 132 गेंदों में 97.73 की औसत से 129 रनों की पारी खेली. विजय ने अपनी इस शानदाक शतकीय पारी में 16 चौके और 5 छक्के जड़े. भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाएकादश के बीच यहां खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. INDvsAUS : चोट के बाद पृथ्वी शॉ हुए एडिलेड टेस्ट से बाहर, ट्रोल होने लगे राहुल-विजय इससे पहले राहुल ने 98 गेंद में 62 रन बनाए, दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 109 रन जोड़े. भारत ने चौथे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में 43.4 ओवर में दो विकेट पर 211 ...

टेस्ट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने मुशफिकुर रहीम

मीरपुर :  अनुभवी बल्लेबाज  मुशफिकुर रहीम  टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 31 वर्षीय मुशफिकुर ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की. मुशफिकुर को अपने 4000 रन की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल आठ रन चाहिए थे और उन्होंने 65वें ओवर में लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर रन लेकर यह उपलब्धि हासिल कर ली. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार,  मुशफिकुर रहीम  से पहले तमीम इकबाल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए टेस्ट में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. तमीम ने इस वर्ष वेस्टइंडीज दौरे पर यह उपलब्धि हासिल की थी. मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने वर्ष 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में लगभग 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मुशफिकुर ने खुद को एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में टीम में स्थापित किया है. वह बांग्लादेश के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट ...

BCCI के सीईओ राहुल जौहरी को #Metoo मामले में क्लीनचिट, जांच के नतीजे पर CoA में मतभेद

बीसीसीआई के सीईओ को जौहरी यौन उत्पीड़न मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है वहीं, सीओए में जांच के नतीजे पर मतभेद नई दिल्ली:   मीटू अभियान  के तहत यौन उत्पीड़न मामले में फंसे  बीसीसीआई  सीईओ राहुल जौहरी  को क्लीन चिटमिल गई है. जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति ने ‘मनगढ़ंत’ बताकर खारिज कर दिया, लेकिन  प्रशासकों की समिति (सीओए)  में उनके काम पर लौटने को लेकर मतभेद हैं. सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने उनके इस्तीफे की मांग दोहराई है. जौहरी को पिछले तीन हफ्ते से छुट्टी पर जाने को बाध्य किया गया लेकिन अब वह काम पर लौट सकते हैं. जांच समिति की एक सदस्य ने हालांकि उनके लिए ‘लैंगिक संवेदनशील काउंसिलिंग’ की सिफारिश की है. इस मुद्दे पर दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति का रुख बंटा हुआ था. अध्यक्ष विनोद राय ने जौहरी के काम पर लौटने को स्वीकृति दी जबकि एडुल्जी ने कुछ सिफारिशों के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की जिसमें काउंसिलिंग भी शामिल है. मामला सबित नहीं हो सका तीन सदस्यीय जांच समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ...

पत्नी संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रवींद्र जडेजा, PM ने खुद शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी से शानदार बातचीत हुई. नई दिल्ली:  हाल ही में टीम इंडिया के  ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा  ने अपनी पत्नी रिवाबा सोलंकी के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. रवींद्र जडेजा  और उनकी पत्नी रिवाबा ने पीएम मोदी से औपचारिक मुलाकात की. बता दें कि हाल ही में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को करणी सेना की गुजरात राज्य की महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया है. रिवाबा इसी साल मई में तब चर्चा में आईं थी, जब एक कांस्टेबल ने उन्हें चांटा मार दिया था. वहीं, करणी सेना गुजरात और राजस्थान में क्षत्रीय और राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करता है. करणी सेना पिछले साल तब पूरे देश में चर्चा में आई थी, जब उसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के पुरजोर विरोध किया था और राजस्थान में उसे रिलीज होने नहीं दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार ख...

INDvsAUS: टी20 टीम के साथ नहीं, सिडनी में हैं बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़, यह है वजह

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सिडनी गए हैं. नई दिल्ली:    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार को ब्रिसबेन में हो चुकी है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी कोच  संजय बांगड़  को सिडनी भेज दिया है जिससे कि टेस्ट विशेषज्ञों की पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारी में मदद की जा सके. टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी. भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. इस मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाने के बाद डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 4 रनों की हार का सामना करना पड़ा. बांगड़ पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जो अगले पांच दिन सिडनी में नेट सत्र में हिस्सा लेंगे. इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बल्लेबाजी कोच बांगड़ हमारे एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान और लाजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे.’’ इन ख...

महिला टी20 विश्व कप: भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला

महिला टीम इंडिया अभी तक टी20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. एंटिगा:   अभी तक हर मैच में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने  टी-20 विश्व कप  के सेमीफाइनल में उस इंग्लैंड की चुनौती होगी, जिसने एक साल पहले भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से रोका था. भारत अगर जीतता है तो वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा.  हरमनप्रीत कौर  की टीम के पास इंग्लैंड से वनडे विश्व कप का हिसाब चुकाने का सुनहरा मौका है. इस विश्व कप में हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. खासकर भारत के प्रदर्शन की तुलना में. भारत ने अपने ग्रुप-बी के सभी चारों मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है तो वहीं इंग्लैंड को चार में से दो में जीत मिली और एक में हार मिली है,  जबकि एक मैच हो नहीं सका था. इससे पहले 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था भारत भारत ने 2010 के बाद से पहली बार टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश इस मौके को भुनाते हुए पहली बार फाइनल में प्रवेश कर खिताब अपने ना...

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का एक और कारनामा, कूचबिहार अंडर 19 मैच में लिए 5 विकेट

कूच बेहार अंडर 19 मैच में दिल्ली के खिलाफ अर्जुन को पांच विकेट लेकर एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नई दिल्ली:   महान बल्लेबाज   सचिन तेंदुलकर   के बेटे  अर्जुन तेंदुलकर  एक बार फिर अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं. अर्जुन  ने बुधवार को अंडर 19 कूच बेहार ट्राफी मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट चटकाए . मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्जुन ने 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे दिल्ली की टीम ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर मैच के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 394 रन बनाए. मुंबई ने सलामी बल्लेबाज दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन बनाए थे. दिल्ली की टीम अब भी मुंबई से 59 रन से पिछड़ रही है. अर्जुन ने विरोधी कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, विकेटकीपर गुलजार सिंह संधू, रितिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को पवेलियन भेजा. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई की अंडर 19 टीम के नियमित सदस्य हैं. केसी महेंद्र शील्ड टूर्नामेंट में भी लिए 6 विकेट हाल ही में नवंबर के पहले सप्ताह में ही केसी महेंद्र शील्ड अंडर 19 टूर्नामेंट में विजय मर्चेंट इलेवन की...

INDvsAUS: स्लेजिंग नहीं, हार्ड क्रिकेट पर जोर देगा ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. ब्रिस्बेन:  भारत के खिलाफ  बुधवार से शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज  के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के साथ-साथ अपनी छवि का ख्याल भी रखेगी.  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच  ने पहले टी20 मैच से एक दिन पहले यह संकेत दिए. फिंच ने कहा कि उनकी टीम हार्ड क्रिकेट खेलेगी, लेकिन स्लेजिंग से बचना चाहेगी. उधर,  भारतीय कप्तान विराट कोहली  ने कहा कि उनकी टीम स्लेजिंग या ऐसी किसी विवादित चीजों की शुरुआत नहीं करेंगी, लेकिन अगर विरोधी टीम ऐसा करती है, तो टीम इंडिया पलटवार करने से नहीं चूकेगी.  भारत और ऑस्ट्रेलिया  बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी20 मैच खेलेंगे. एरॉन फिंच ने कहा, ‘हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. यह आपकी शीरीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है, हाथ में आपके गेंद हो तब आप क्या करते हो, मैदान पर आप क्या करते हो. इस तरह की आक्रामकता को कड़ी क्रिकेट कहते हैं. मुंह से जो आप कहते हैं वह आसान होता है और यह समय के साथ चला जाता है.’ फिंच...

मैदान पर स्लेजिंग के ‘खेल’ के कारण भी रोमांच पैदा करती है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज, जानिए 7 रोचक किस्से

ऑस्ट्रेलिया को स्लेजिंग का मास्टर माना जाता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रिकेट तो शानदार खेलती ही है. साथ ही विपक्षी टीमों को स्लेजिंग का शिकार भी बनाती है. नई दिल्ली :  भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच मुकाबला बुधवार यानि 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. तकरीबन दो महीने तक चलने वाली इस सीरीज का आगाज टी-20 मैच के साथ ब्रिस्बेन में होगा. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले  विराट कोहली  ने कहा था कि मुझे लगता कि यह (छींटाकशी नहीं की नीति) उनका बेहद निजी मामला है. लेकिन जब मैदान पर बहस में शामिल होने या जिसे लोग झगड़ा नाम दे देते हैं, उसकी बात है तो मुझे इस तरह की किसी कहासुनी के बिना खेलना अच्छा लगेगा. विराट ने कहा था कि मैं खुद की स्थिति से खुश हूं. मुझे निजी तौर पर अब इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. मेरे कहने का मतलब है कि मुझे अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है. मैं बिना किसी प्रेरणा के खेल सकता हूं. अपने करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान मुझे जो अहसास होता था वे बेहद अपरिपक्व चीजें थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को इस पर विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी ...

ब्रिस्बेन टी-20 : मुकाबले से पहले VIDEO में देखिए, टीम इंडिया की तैयारी और मस्ती

आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया ने किस तरह तैयारी की है. इसके साथ ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में जमकर मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं. ब्रिस्बेन :  पिछले दो विदेशी दौरों पर खराब खेल के कारण आलोचना का शिकार होने वाली भारतीय टीम का  इस साल का आखिरी विदेशी दौरा बुधवार (21 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहा है. दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच गाबा स्टेडियम में खेलेंगी . भारत ने हाल ही में अपने घर में टी-20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को मात दी. इस सीरीज में भी वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ  विराट कोहली  ने आराम किया था. कोहली अब इस सीरीज के लिए टीम में वापस आ चुके हैं. भारतीय टीम काफी मजबूती के साथ इस सीरीज में उतर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय ऐसे दौर से गुजर रही जहां वो अपनी ख्याति के अनुरूप दिखाई नहीं दे रही है. इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिब...