कांकरोली (राजस्थान): बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान में चुनावी शंखनाद करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और गरीबी, पिछड़ेपन, किसानों की दुर्दशा व बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों का जिक्र करते हुए जानना चाहा कि उनकी चार पीढ़ियों ने विकास के लिए क्या किया. अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस हमसे चार साल का हिसाब मांग रही है जबकि जनता उनसे चार पीढ़ियों का हिसाब चाहती है.’ शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने विकास के लिए, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. अमित शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' को रवाना करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित किया. उल्लेखनीय है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 40 दिन की इस यात्रा के दौरान बीजेपी व मुख्यमंत्री राजे से हर दिन एक सवाल पूछने की घोषणा की है. इसका जिक्र करते हुए शाह ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए और कहा कि वे किसी पार्टी या नेता को नहीं बल्कि प्रदेश की जनता को जवाब देने आए हैं. प्रदेश की पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि का...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.