Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nepal

नेपाल के वीजा पर भारत में घुसे चीन के सैलानी, भारतीय सेना ने पकड़ा

बहराइच :  भारत-नेपाल की रूपईडीहा सरहद पर बुधवार को बिना वीजा के भारत में दाखिल होने पर रोके गये 6 चीनी नागरिक खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में निर्दोष साबित हुए हैं. उन सभी को कागजी औपचारिकताएं पूरी कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 2 महिलाएं भी हैं शामिल पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बताया कि गत सात नवम्बर को दो महिलाओं सहित छह विदेशी नागरिक अपने नेपाली गाईड उधव के साथ भारत-नेपाल सीमा पार करते हुए आ रहे थे. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के गश्ती दल ने उन्हें सीमा चौकी से पहले रोका था. सभी लोगों के पास है नेपाल का वीजा उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वे सभी चीनी नागरिक हैं और उनके पास नेपाल का ही वीजा है. इस कारण इन सभी को बहराइच के रूपईडीहा थाने लाया गया. वे सभी लोग हिन्दी व अंग्रेजी भाषा नहीं जानते थे. द्विभाषिये के माध्यम से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वे सभी लोग नेपाल के भ्रमण पर आये थे और गत एक नवम्बर से नेपालगंज के एक होटल में रूके हुए थे. भारतीय सीमा में घुसने पर सशस्त्र सीमा बल जवानों ने रोका ग्रोवर ने बताया कि बुधवार शाम उनकी विमान के जरिये नेपालगंज ...

BIMSTEC Summit : नेपाल के विकास के लिए भारत का सहयोग हमेशा-हमेशा रहेगा : पीएम मोदी

नई दिल्ली :   नेपाल  में चल रहे  बिम्स्टेक (बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन) सम्मेलन  के दूसरे तथा आखिरी दिन प्रधानमंत्री ने कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की. बिम्सटेक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए नेपाल के दौरे पर गए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शुक्रवार को प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली भी उनके साथ थे. पीएम मोदी ने यहां काठमांडू में एक धर्मशाला का भी उद्घाटन किया. पशुपतिनाथ धर्मशाला में 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है और यह धर्मशाला भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक है. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अपनी पहली यात्रा में इस धर्मशाला के निर्माण का ऐलान किया था. भारत ने इसके निर्माण में 25 करोड़ रुपये की मदद की थी. पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेपाल के विकास के लिए भारत का सहयोग हमेशा-हमेशा रहेगा. काठमांडू की धरती हिंदू और बौद्ध धर्म की संगम स्थली है. बुद्ध द्वारा दिखाया गया रास्ता ...

बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने नेपाल जाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  30-31 अगस्त को काठमांडू में होने आयोजित होने वाले बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) के चौथे सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेपाल जाएंगे. यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी. विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत में बिम्सटेक के नेता संयुक्त रूप से 30 अगस्त को सम्मेलन के आयोजक नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद सम्मेलन का पूर्ण उद्घाटन सत्र का आयोजन होगा. सम्मेलन का समापन 31 अगस्त होगा. सरन के अनुसार, सम्मेलन के बाद संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा. बैंकॉक के घोषणा पत्र के माध्यम से छह जून 1997 को बिम्सटेक अस्तित्व में आया. इसमें बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बसे सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. समूह में शामिल सात देशों की आबादी 1.5 अरब है जोकि दुनिया की आबादी का 21 फीसदी है और इस समूह का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2500 अरब डॉलर है. बिम्सटेक का मुख्य उद्देश्य ब...

वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने इन देशों के विदेश मंत्री और नरेश पहुंचे हैं दिल्ली

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि देने विदेश से भी नेताओं का जुटना शुरू हो चुका है. इस क्रम में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन महमूद अली, श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिएला और नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवली दिल्ली पहुंचे हैं. वाजपेयी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कार्यकारी सूचना मंत्री सैयद जफल अली और अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री भी शुक्रवार को वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने भारत आ सकते हैं. भारत आने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री अली ने संवाददाताओं से कहा कि बांग्लादेश, वाजपेयी को मुक्ति संग्राम में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों को मजबूत समर्थन को लेकर याद करता है