भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में वित्तीय संकट पर चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र: भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में वित्तीय संकट पर चिंता जताई है और विभिन्न देशों से इसमें योगदान बढ़ाने की अपील की है. इसके साथ ही भारत ने कहा कि यह समर्थन लाखों फलस्तीनी शरणार्थियों के साथ अपनी एकजुटता जारी रखने का व्यावहारिक तरीका होगा. फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) की स्थापना सात दशक पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई गयी थी. यह एजेंसी 54 लाख फलस्तीनी शरणार्थियों की देखभाल करती है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव महेश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए के सभी संसाधन स्वैच्छिक योगदान से आते हैं और दान देने वालों की संख्या भी सीमित है . यह व्यवस्था अनिश्चितताओं से भरी हुई है. यूएनआरडब्ल्यूए पर संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कुमार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फलस्तीनी शरणार्थियों की सेवाएं ऐसी स्थिति में प्रभावित हो...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.