Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय रेलवे

10 बड़े स्टेशनों के पास बनेंगे आलीशान होटल, सस्ते दामों पर ठहर सकेंगे

अभय सिंह/ नई दिल्ली :  अगर आप भी घर से दूर किसी शहर में जाकर ठहरने की जगह के बारे में सोचते हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए. आमतौर पर भारतीय परिवार अपने बजट के होटल या गेस्ट हाउस में ही रुकने को तवज्जो देते हैं, क्योंकि अक्सर रेलवे स्टेशन या बस डिपो के पास मिलने वाले होटल महंगे होते हैं और सुरक्षित भी नहीं होते. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी. इसी के साथ रेलवे स्टेशनों के पास अब आपको ठहरने के लिए सस्ते होटल मिलेंगे. यात्रियों को कम कीमत में रुकने की सुविधा मिलेगी आपको बता दें नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NBCC)  अब देशभर के रेलवे स्टेशनों के नजदीक किफायती होटल बनाएगी. इसके लिए एनबीसीसी की तरफ से योजना तैयार की जा चुकी है. स्टेशन के नजदीक बनने वाले इन होटलों में यात्रियों को कम दामों में रुकने की सुविधा मिलेगी. एनबीसीसी की तरफ से ये होटल रेलवे की जमीन पर तैयार किए जाएंगे. इसके लिए रेलवे और एनबीसीसी में सहमति बन चुकी है. अभी होटल के टैरिफ पर निर्णय नहीं हालांकि अभी रेलवे की तरफ से यह फैसला किया जाना बाकी है कि होटल को लीज पर दिया जाए ...

दिल्ली पहुंची देश की सबसे आधुनिक ट्रेन T-18, देखें खूबसूरत तस्वीरें

T-18 को अब ट्रायल के लिए मुरादाबाद सेक्शन पर भेजा जाएगा नई दिल्ली:  देश की  सबसे आधुनिक रेलगाड़ी T-18  नई दिल्ली पहुंच गई है. राजधानी में बिना इंजन के दौड़ने वाली इस ट्रेन का ब्रेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर टी-18 से पर्दा हट गया. ट्रेन से जैसे ही कवर हटाए गए, तो वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी खूबसूरती को कैमरों में कैद कर लिया. अब इसे ट्रायल के लिए  मुरादाबाद सेक्शन  पर भेजा जाएगा. Train 18 शनिवार सुबह  इंटीग्रल कोच फैक्ट्री  चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. मेक इन इंडिया के तहत पहला ट्रेन सेट टी-18 देश की अतिआधुनिक ट्रेन में शुमार है जिसे मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है. इसके देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल होंगे. इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में तैयार किया गया है. टी-18 फिलहाल रेलवे के शोध संस्थान RDSO के अधीन है और आरडीएसओ के अधिकारी ही आधुनिक मशीनों व तकनीक के माध्यम से इस गाड़ी का परीक्षण करेंगे. मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच होगा ट्रायल ट्रेन-18 का पहला ट्रायल मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच पहले से चिन्हित करीब 100 किलोमीट...

इन स्‍टेशनों पर Railway कर रहा यह बड़ा काम, देखकर हर यात्री करेगा 'सैल्‍यूट'

यात्री सुविधाओं पर निरंतर काम कर रही भारतीय रेलवे ने अब देश के व्यस्त स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है. देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशन परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया गया है. नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर निरंतर काम कर रही  भारतीय रेलवे  ने अब देश के व्यस्त स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है. देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशन परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया गया है. रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस बारे में आदेश जारी किया है, इस आदेश को सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है. आदेश के अनुसार संबद्ध अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है. रेलवे बोर्ड का आदेश पूरी तरह लागू होगा यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास) विवेक सक्सेना की तरफ से जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि बोर्ड ने पहले के A 1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है. मुंबई में 7 स्टेशनों पर राष्ट्रध्वज लगाए जाएंगे....

इन स्‍टेशनों पर Railway कर रहा यह बड़ा काम, देखकर हर यात्री करेगा 'सैल्‍यूट'

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर निरंतर काम कर रही  भारतीय रेलवे  ने अब देश के व्यस्त स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है. देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशन परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया गया है. रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस बारे में आदेश जारी किया है, इस आदेश को सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है. आदेश के अनुसार संबद्ध अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है. रेलवे बोर्ड का आदेश पूरी तरह लागू होगा यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास) विवेक सक्सेना की तरफ से जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि बोर्ड ने पहले के A 1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है. मुंबई में 7 स्टेशनों पर राष्ट्रध्वज लगाए जाएंगे. पश्चिम रेल के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र भाकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश को अक्षरश: लागू किया जाएगा. भोपाल स्टेशन में भी लगेगा तिरंगा वहीं, पश्चिम रेल द्वारा गठित जोनल रेलवे यूजर कंसलटेटिव कमेटी के सदस्य रतन पोद्दार ने कहा ...

टिकटों की ज्‍यादा कीमत वसूलने को लेकर रेलवे, IRCTC के खिलाफ जांच के आदेश

गुजरात के अहमदाबाद के मीत शाह और राजकोट के आनंद रणपाड़ा ने रेलवे तथा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लि. (आईआरसीटीसी) के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिया है. नई दिल्ली :  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ई-टिकट की अधिक कीमत वसूलने के मामले में  भारतीय रेल  तथा उसकी इकाई  आईआरसीटीसी  के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. गुजरात के अहमदाबाद के मीत शाह और राजकोट के आनंद रणपाड़ा ने रेलवे तथा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लि. (आईआरसीटीसी) के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिया है. दोनों ने यह आरोप लगाया कि रेलवे तथा आईआरसीटीसी दोनों ही वास्तविक आधार किराया पर पहुंचने के लिये किराये को 5 के गुणक में निकटतम ऊपरी अंक में तय करते हैं. इससे खासकर आनलाइन बुकिंग में रेल टिकट बिक्री के लिये बाजार में अनुचित शर्तें थोपी जाती हैं. ये भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! इस तारीख को 2 घंटे के लिए बंद रहेगी रिजर्वेशन सर्विस, पूछताछ सेवा भी बंद रहेगी प्रथम दृष्ट्या प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का मामला पाये जाने के बाद सीसीआई ने नौ नवंबर को अपने आदेश में जांच इ...

Railway कल से शुरू कर रहा श्री रामायण एक्सप्रेस, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

नई दिल्ली :  भारतीय रेलवे (Indian Railway) 14 नवंबर से श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू करने कर रही है. यह ट्रेन भगवान राम के जीवन के जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेगी. 16 दिन के यात्रा पैकेज के दौरान स्पेशल ट्रेन से रामायण के सभी तीर्थ स्थलों पर जाया जा सकेगा. इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. रेलवे की तरफ से घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबो का हवाई टिकट बुक कराना होगा. पूरे टूर को मैनेज कर रहा आईआरसीटीसी इस पूरे टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) की तरफ से मैनेज किया जा रहा है. आपको बता दें श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से की गई थी. नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली रामायण एक्सप्रेस अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम से होकर गुजरेगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल दिखाएंगे हरी झंडी ट्रेन को 14 नंवबर यानी बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना क...

160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी 'मिनी बुलेट ट्रेन' T-20, राजधानी ट्रेनों की जगह लेगी

नई दिल्ली:  भारतीय रेलवे ने बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई-स्पीड ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इसी क्रम में हाल ही में नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18 (T-18) का ट्रायल शुरू किया गया था. बिना इंजन के दौड़ने वाली इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में तैयार किया गया है. ट्रायल पूरे होने के बाद ट्रेन को यात्रियों के लिए 15 दिसंबर से चलाया जा सकता है. T-18 शाताब्दी ट्रेन की जगह लेगी. भारतीय रेलवे एक और इंजनलेस ट्रेन T-20 तैयार कर रहा है जिसे 'मिनी बुलेट ट्रेन' कहा जा सकता है. ये ट्रेन अपनी खूबियों के चलते राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की जगह लेगी. ऐसी होगी T-20 ट्रेन T-18 की तरह T-20 भी 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी. रिपोर्टस के मुताबिक मौजूदा समय में दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी ट्रेन जितना समय लेती है T-20 उसके मुकाबले 3 घंटे 35 मिनट कम समय लेगी. T-20 के 2020 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. ट्रेन में 20 कोच होंगे. ट्रॉयल के दौरान इसे 176 किमीं. प्रति घंटे की रफ्तार चलाया जाएगा. ये ट्रेन मेट्रो ट्रेन की तरह होगी. ट्रेन के दोनों छोर पर ड्राइव...

Railway ने किया बड़ा ऐलान, सफर में लाखों लोगों को मिलेगी राहत

    नई दिल्ली :  भारतीय रेलवे  की तरफ से करोड़ों यात्रियों को राहत देने के लिए पिछले दिनों तमाम कदम उठाए गए हैं. इस बार रेलवे की तरफ से सफर के दौरान वकीलों को राहत देने की घोषणा की गई है. नए नियम के अनुसार वकीलों को बार काउंसलि (Bar Council) की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र को सफर के दौरान वैध दस्तावेज माना जाएगा. इससे देशभर में मौजूद करीब 13 लाख वकीलों को राहत मिलना तय है.  www.legallyindia.com  की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कुल 13 लाख वकील हैं. केरल हाईकोर्ट के आदेश पर बदला नियम कई बार ऐसे मामले सामने आए कि वकीलों के वैध आई कार्ड भूलने के कारण उन्हें सफर में परेशानी हुई. ऐसे ही एक मामले पर केरल हाईकोर्ट की ओर से जारी दिशा- निर्देशों के बाद रेलवे ने बार काउंसिल की ओर से जारी किए जाने वाले पहचान पत्र को मान्यता दे दी है. इस संबंध में  रेलवे  की तरफ से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. रेलवे ने अब तक 11 दस्तावेजों को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता दी गई है. दस्तावेजों की संख्या बढ़कर 12 हुई बार काउंसिल की तरफ से दिए गए प्रमाणपत्र को मान्य किए जाने के बाद ऐसे दस्तावेजों की संख्या ब...

अब ट्रेन में सस्ती मिलेंगी खाने-पीने की चीजें, दिवाली से पहले शुरू हो सकती है यह सुविधा

नई दिल्ली:  भारतीय रेलवे  स्टेशन पर या ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए कैश के झंझट से मुक्ति दिलाने जा रहा है. आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सीधे भुगतान कर सकेंगे. रेलवे वेंडरों को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) हैंड हेल्ड मशीन देने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि दिवाली से पहले यानी एक नवंबर से शताब्दी, दुरंतो और राजधानी जैसी ट्रेनों से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हो जाएगी. दुरंतो, शताब्दी और राजधानी आदि ट्रेनों में यात्रियों से खानपान का चार्ज टिकट के साथ लिया जाता है. इसके अलावा भी ट्रेन में यात्री पानी की बोतल, चाय, नमकीन आदि सामान भी खरीदते हैं. इनका पैसा वेंडरों को कैश देना पड़ता है. इसमें वेंडरों द्वारा अधिक चार्ज करने की शिकायतें आती रहती हैं. इसको रोकने के लिए रेलवे वेंडरों को पीओएस मशीन देने की तैयारी कर चुका है जिसमें आप केवल खाने का वही दाम चुकाएंगे जो वास्तविकता में है. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल  के मुताबिक फिलहाल ये सुविधा 185 ट्रेनों में लागू की गई है. इतना ही नहीं, इसको सख़्ती से लागू करने की मंत्रालय कर चुका है. अगर वेंडर ने बिल नहीं तो खाना ...

रेल यात्रियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, रेल किराए में हो सकती है कटौती: सूत्र

समीर  दीक्षित. नई दिल्ली:   आम चुनाव  से पहले, सरकर  रेल यात्रियों  को बड़ा तोहफा दे सकती है. सरकार रेल किराए में कटौती कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, प्रीमियम ट्रेनों में जारी फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत मिल सकती है. रेल मंत्रालय फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत देने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, प्रीमियम ट्रेन -  राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में लागू फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत देने के मकसद से मंत्रालय किरायों में 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दे सकता है. नए प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 100 प्रीमियम ट्रेनों में लास्ट मिनट टिकट बुकिंग या फिर यात्रा से 4 दिन पहले टिकट बुकिंग करने पर टिकट में 50 फीसदी तक का छूट  दे सकता है. यही नहीं, ऐसी ट्रेन जिसमे ऑक्यूपेंसी दर यानी टोटल सीट बुकिंग अगर तकरीबन 40 फीसदी कम है, उसमे भी किराया 20 फीसदी कम किया जा सकता है. यानी सीधे तौर पर किराये में 20 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है. तीसरा, किसी रूट पर आखिरी स्टेशन पर किराये काम करना. दरअसल सरकार किरायों में कटौती काम कर एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश कर रही है. पहला ये कि किराये कम कर ज...

रामायण एक्सप्रेस को मिला जबरदस्त रिस्पांस, इन शहरों से भी चलेंगी ऐसी ही ट्रेनें

नई दिल्ली :  भारतीय रेलवे (Indian Railway)  की तरफ से नवंबर में शुरू की जा रही  रामायण एक्सप्रेस  को लेकर विभाग काफी उत्साहित है. विशिष्ट टूरिस्ट ट्रेनें रेलवे के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही हैं. पहली  रामायण एक्सप्रेस 14 नवंबर  को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर अयोध्या जाएगी और वहां से एक-एक कर तीर्थस्थलों को घुमाते हुए रामेश्वरम तक जाएगी. 14 नवंबर को शुरू होने वाली ट्रेन को मिले जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए रेलवे ऐसी तीन और तीन और ऐसी रेलगाड़ियां शुरू करने जा रहा है. 15 दिन में सभी टिकट बुक हुए ये रेलगाड़ी भी देश के अलग-अलग हिस्से से शुरू होकर रामायण से जुड़े तीर्थ स्थल घुमाएगी.  रेलवे  सूत्रों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में आमतौर पर 50 से 60 फीसदी तक ही सीटें भरती हैं. लेकिन रामायण एक्सप्रेस की घोषणा के 15 दिन के अंदर ही इसकी सभी सीटें बुक हो गई. अब इसी को ध्यान में रखकर रेलवे तीन ट्रेनें राजकोट, जयपुर और मदुरै से शुरू करने जा रहा है. ये तीनों ही ट्रेनें अयोध्या अवश्य जाएंगी. जयपुर से 22 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन रामायण  से जुड़े स्थल हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनकभवन मंद...

दिवाली पर Railway का बड़ा ऐलान, इन 15 ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर खत्म

    Written By: ज़ी न्यूज़ डेस्क Updated: Nov 1, 2018, 10:08 AM IST ट्रेंडिंग न्यूज़ केस लंबित होने के बावजूद राम मंदिर निर्माण के लिए कानून ला सकती है सरकार : चेल Railway ने आज से बंद कर दी यह सुविधा, भीड़ बढ़ने पर लिया फैसला VIDEO : ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ने की उल्‍टे खड़े होकर बल्‍लेबाजी, आप भी देखकर ह RuPay की चमक से घबराई MasterCard, ट्रंप सरकार से की पीएम मोदी की शिकायत मजाक-मजाक में इस फैन ने उड़ाया कार्तिक आर्यन का मजाक, वायरल हो रहा VIDEO नई दिल्ली :  त्योहारों के मौके पर  भारतीय रेलवे (Indian Railway)  ने यात्रियों को राहत देते हुए सालभर में 50 प्रतिशत से कम बुकिंग वाली 15 प्रीमियम ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को खत्म कर दिया गया है. कम मांग वाले सीजन में, जब टिकट बुकिंग 50 से 75 प्रतिशत तक घट जाती है, ऐसी में 32 ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू नहीं होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि रेलवे ने 101 ट्रेनों में फ्लैक्सी किराये की दर को आधार मूल्य के 1.5 गुना के बजाय 1.4 गुना कर दिया है. जुलाई में आई कैग रिपोर्ट के बाद उठाया कदम रेलवे  की तरफ ...

Railway ने आज से बंद कर दी यह सुविधा, भीड़ बढ़ने पर लिया फैसला

नई दिल्ली :  हर बार की तरह इस बार भी  इंडियन रेलवे  की तरफ से प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने की आशंका से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है. अगर आप भी दिवाली या छठ पर अपने किसी मित्र या रिश्तेदार को सी-ऑफ करने के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर पढ़ना आपके लिए जरूरी है. दिवाली और छठ के लिए यूपी व बिहार जाने वालों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 3 से 13 नवंबर तक आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली  रेलवे  स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री को बंद कर दिया है. 13 नवंबर तक पार्सल की बुकिंग बंद प्लेटफार्म टिकट की सर्विस को बंद करने के पीछे  रेलवे  का मकसद है कि वहीं यात्री स्टेशन पहुंचें जिन्हें ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए जाना है. यात्रियों को ट्रेन पर छोड़ने आने वालों के कारण स्टेशन पर अक्सर भीड़ बढ़ जाती है. इस भीड़ को रोकने के मकसद से यह फैसला किया गया है. इसके अलावा  रेलवे  ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग भी 13 नवंबर तक बंद कर दी है. ऐसे में प्लेटफार्म पर पार्सल पड़े रहने से यात्रियों को होने वाली समस्या में भी राहत...

देशभर में अगले 34 दिनों में 16 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को सफर कराएगा रेलवे

नई दिल्लीः  रेलवे के मुताबिक त्यौहारों के इस मौसम में अक्टूबर, नवंबर महीने में यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है और रेल टिकट की मारामारी रहती है लिहाजा यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए इस बार रेलवे ने बीते कई महीने से तैयारी करनी शुरू कर दी थी. एक तो जो ट्रेन अभी चल रही है, जो वीकली है या फिर सप्ताह में दो-तीन दिन चलने वाली ट्रेनें हैं उनके फेरे 15 अक्टूबर से जरूरत के मुताबिक बढ़ाये जा रहे है. दूसरा बीते नंवबर से लेकर अभी तक देश के कई हिस्सों से नई ट्रेन शुरू की गई है लिहाजा जो ट्रेन नई चलाई गई है उसमें प्रति दिन दस लाख अतिरिक्त यात्री की क्षमता अब बढ़ गई है. तीसरा विशेष ट्रेनें जो रेलवे देश के विभिन्न कोनों से हर दिन अनाउंस करेंगा और चलायेगा उससे भी रेल यात्रियों को न सिर्फ बड़ी राहत मिलेगी बल्कि कन्फ्रम टिकट मिलने में सहूलियत होगी. रेलवे के मुताबिक इस सीजन मेें अधितकर दिल्ली से बिहार, झारखंड, यूपी और नार्थ ईस्ट की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर ज्यादा दबाव होता है लिहाजा जरूरत के मुताबिक देश के कई हिस्सों से विशेष रेल गाड़ियों का इंतजाम किया गया है. अगले 19 नवंबर तक हर दिन दिल्ली से 6 से 7 व...

Railway ने बिहार-झारखंड वालों को दी एक और बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली :  अगर आप भी  दिवाली और छठ  पूजा के मौके पर घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो  भारतीय रेलवे  की तरफ से आपको बड़ी राहत देने वाली खबर आई है.  दिवाली और छठ के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए  आईआरसीटीसी (IRCTC)  की तरफ से कुछ रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. स्पेशल ट्रेन खासकर बिहार और झारखंड के रूट पर चलाई जाएंगी. रेलवे की तरफ से इनका संचालन 15 नवंबर तक किया जाएगा. त्योहारी सीजन में शुरू की खास सुविधाएं रेलवे  की तरफ से इस बार त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खास सुविधाएं की गई है. हर बार के फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर  रेलवे  ने इस बार यात्रियों की असुविधा को देखते हुए पहले से ज्यादा इंतजाम किए हैं. आप स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी के काउंटर या फिर ऑनलाइन कर सकते हैं. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन से गोरखपुर, दरभंगा, गया, बरौनी, भागलपुर, मुज्जफरपुर, जयानगर, पुणे और पटना के लिए संचालित की जाएंगी. स्पेशल ट्रेन की लिस्ट - नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस - आनंद विहार-जयनगर-आनं...

Railway की नई सुविधा : WhatsApp पर भी पता चलेगा PNR स्टेटस, ऐसे चेक करें

नई दिल्ली : जब आप कही बाहर जाने का प्लान कर रहे हो और वेटिंग टिकट मिल जाए तो PNR स्टेटस चेक करना झंझट वाला काम होता है. इसके लिए आपको इंडियन रेलवे की वेबसाइट, रिजर्वेशन इन्क्वायरी नंबर 139 या फिर आईआरसीटीसी पोर्टल पर जाकर चेक करना होता है. यात्रियों को होने वाली इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हाल ही में ट्रैवल वेबसाइट मेक माय ट्रिप (MakeMyTrip) के साथ करार किया है. लाइव स्टेटस की भी जानकारी मिलेगी इस करार का मकसद यात्रियों को उनके पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और अन्य जानकारियों से अपडेट रखना है. आप सोच रहे होंगे कि व्हाट्सएप से किस तरह पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकेगा. इसके लिए आपके फोन में व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन और अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट होना चाहिए. आपके पास ट्रेन का नंबर भी होना चाहिए. आगे जानिए किस तरह व्हाट्सएप पर पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है. ऐसे पता करें पीएनआर स्टेट्स सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ‘Dialer’ एप खोलें. अब मेकमायट्रिप का ऑफिशल व्हाट्सएप नंबर 7349389104 को अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में एड कर लें. अब लाइव ट्रेन स्टेटस चेक ...

ट्रेन में चलने वालों को Railway देगा बड़ी सुविधा, रेल मंत्री ने खुद किया ऐलान

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही  भारतीय रेलवे (Indian Railways)  की तरफ से यात्रियों जल्द ही एक और सुविधा देने की तैयारी कर रही है. इस सुविधा के तहत देश के सभी छह हजार रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की जाएगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अगले छह से आठ महीने में वाई-फाई की सुविधा सभी स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल गूगल की मदद से यह सर्विस देश के 700 स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है. सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त करने की योजना रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे स्मार्टर प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन पर ध्यान दे रहा है. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सरकार ने स्मार्ट रेलवे और स्मार्ट नेशन पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी को ध्यान में रखकर अगले छह से आठ महीने में हॉल्ट (छोटे स्टेशन) को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त कर दिया जाएगा. रेलवे को आधुनिक बनाने पर किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि रेल गाड़ियों के समय से चलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. हर दिन संचालित होती हैं 22 हजार ट्रेनें रेल नेटवर्क में हर दिन 22 हजार ट...

1 सितंबर से बंद हो जाएगी Indian Railway की यह फ्री सेवा

नई दिल्ली :  ट्रेन में आरक्षित टिकट पर सफर करने वालें यात्रियों के लिए जरूरी खबर. अभी तक  आईआरसीटीसी  की तरफ से फ्री में उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विस पर 1 सितंबर से चार्ज लिया जाएगा. ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए आपको पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. आपको बता दें कि  आईआरसीटीसी  की ओर से 1 सितंबर से ई- टिकट पर दी जाने वाली मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा को बंद किया जा रहा है. अब अगर आप इंश्योरेंस की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा. यानी आप इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो अतिरिक्त भुगतान करना जरूरी है. दिसंबर 2017 मिल रही थी सुविधा रेलवे के इस फैसले के बाद सफर करने वाले यात्री की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह इंश्योरेंस कराना चाहता है या नहीं. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी दिसंबर 2017 से यात्रियों को फ्री इंश्योरेंस की सुविधा दे रहा है. उस समय आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री इंश्योरेंस की सुविधा डिजीटल ट्रांजेक्शन को प्रमोट करने के लिए दी गई थी. उस समय आईआरसीटीसी ने डेबिट कार्ड से टिकट का भुगतान करने पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म कर दिया था. सभी श्रेण...

Railway का नया फैसला, AC कोच के यात्रियों को खुश कर देगी यह खबर

नई दिल्ली :  Indian Railway AC Coach : अगर आप भी अक्सर  भारतीय रेलवे  के एसी कोच में सफर करते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से ज्यादा सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है. आमतौर पर एसी में सफर करने वालों की यही शिकायत रहती है कि ज्यादा किराया देने के बावजूद भी सुविधाएं पहले जैसी ही हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी पिछले दिनों तमाम यात्रियों ने रेल मंत्री से लेकर रेलवे बोर्ड तक से शिकायत की है. सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी अब खबर है कि रेलवे की तरफ से एसी कोच में सफर करने वालों की सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार  भारतीय रेलवे  ने अपने सभी एसी कोच को अपग्रेड करने का फैसला किया है. खबर के अनुसार हर एसी कोच को सेवा में आने वाली तारीख के हिसाब से हर छह साल पूरे होने पर अपग्रेड किया जाएगा. एक कोच के अपग्रेडेशन पर 10 लाख खर्च होंगे एक कोच के अपग्रेडेशन के लिए रेलवे की तरफ से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. हालांकि इस प्रोजेक्ट को रेलवे की तरफ से अभी कोई नाम नहीं दिया ग...

ट्रेन में सफर करने वालों को अच्छा नहीं लगेगा Railway का यह फैसला

नई दिल्ली :  अगर आप भी भारतीय रेलवे के फ्लैक्सी फेयर सिस्टम से परेशान हैं और पिछले दिनों संसदीय समिति की तरफ से आए बयान के बाद आपको कुछ राहत मिलने की उम्मीद बंधी थी तो यह खबर आपको झटका दे सकती है. दरअसल पिछले दिनों संसदीय समिति ने प्रीमियम ट्रेनों में हवाई यात्रा से भी ज्यादा किराया वसूलने को लेकर इंडियन रेलवे की आलोचना की थी. अतिरिक्त किराया रेलवे की तरफ से पिछले दिनों शुरू किए गए फ्लेक्सी फेयर सिस्टम के तहत लिया जा रहा है. संसदीय समिति की तरफ से इस सिस्टम की आलोचना किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फ्लेक्सी फेयर सिस्टम वापस लिया जा सकता है. फ्लेक्सी फेयर स्कीम में कुछ बदलाव संभव लेकिन रेलवे फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को खत्म करने के मूड में नहीं लग रहा. रेलवे की तरफ से मंगलवार को साफ किया गया कि फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को वापस लेने का कोई मूड नहीं है. हालांकि यह उम्मीद की जा रही है कि रेलवे की इस स्कीम में कुछ बदलाव किया जा सकता है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को 168 प्रीमियम ट्रेनों में शुरू किया गया था. 9 सितंबर 2016 को इस स्कीम को राजधानी, शता...