नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज यानी सोमवार को उनके समाधि स्थल पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी. उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज जयंती है. वे देश के छठवें प्रधानमंत्री थे. 20 अगस्त, 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 1991 में तमिलनाडु में हत्या कर दी गई थी. राजीव गांधी हत्याकांड में एक दोषी की ओर से दायर याचिका पर सीआईसी ने कहा है कि उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों की सजा में छूट की अनुमति या इससे इनकार के आदेशों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला जाना चाहिए. सूचना का अधिकार कानून से संबंधित मामले में शीर्ष अपीली प्राधिकारी केन्द्रीय सूचना आयोग ने कहा कि यह सार्वजनिक हित में होगा कि लोग यह जान पाएं कि किसी दोषी को क्यों रिहा किया जा रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी एजी पेरारीवालन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.