Skip to main content

Posts

Showing posts with the label south india

उत्तर के बाद दक्षिण भारत में होगी तबाही

नई दिल्ली :  उत्तर भारत में राहत के साथ तबाही मचाने के बाद अब बारिश और तूफान दक्षिण राज्यों में पंहुच गया है। बता दें कि दक्षिण राज्यों में दस्तक दे चुके मॉनसून ने गुरुवार को मुंबई की परेशानियां भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि प्री मॉनसून रेन की वजह से मायानगरी के जादू पर ब्रेक लग गया है जिसके कारण हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।   मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनी से मुंबई में रहनेवाले लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती है। ताजा अपडेट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में शहर में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बृहृन्‍मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।   आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। और वहीं दूसरी ओर हवाओं के भी 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की बातें कही जा रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मॉनसून गोवा पहुंच चुका है और अगले 24 घंटों में यह दक्षिण महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। जिससे अनुमान लग...