Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tamilnadu

तमिलनाडु में 'गाजा' तूफान से 13 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

अधिकारियों ने करीब 81,948 लोगों को कुड्डलूर, नागपट्टिनम, रामनाथपुरम, तंजावुर, पुडुकोट्टई और तिरुवरुर जिलों के 471 राहत केंद्रों में पहुंचाया. नागपट्टिनम/चेन्नई:  भीषण चक्रवातीय तूफान 'गाजा'  शुक्रवार की सुबह नागपट्टिनम से गुजरा जिसके बाद बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने तथा बिजली के तारों के टूटने से तटीय जिलों में विनाश का दृश्य पैदा हो गया और  13 लोगों की जान इसमें चली गई.  यह तूफान शुक्रवार सुबह नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु तट से गुजरा. उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. अधिकारियों के अनुसार, तूफान से संबंधित घटनाओं में दस पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हो गई. 28 मवेशी बह गये. अधिकारियों ने करीब 81,948 लोगों को कुड्डलूर, नागपट्टिनम, रामनाथपुरम, तंजावुर, पुडुकोट्टई और तिरुवरुर जिलों के 471 राहत केंद्रों में पहुंचाया. फोटो:ANI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा तूफान के कारण मारे गए लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं. पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आए इस तूफान के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. म...

तमिलनाडु : गाजा तूफान ने बरपाया कहर, बारिश और तेज हवाओं से गिरे मकान

गुरुवार देर रात तमिलनाडु पहुंचा गाजा तूफान. 100 से 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं. रातभर हुई बारिश. नई दिल्‍ली :   बंगाल की खाड़ी की ओर से तमिलनाडु और पुडुचेरी की ओर बढ़ा गाजा तूफान  गुरुवार देर रात तमिलनाडु के तटीय इलाकों में पहुंच गया. इसके आने से तेज हवाएं और बारिश हुई. गाजा तूफान से सर्वाधिक नुकसान नागपट्टिनम में देखने को मिला है. रात भर हुई बारिश और चली तेज हवाओं के कारण यहां के तटीय इलाकों में पेड़ और मकान गिर गए हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100-120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं. फोटो ANI भीषण चक्रवातीय तूफान गाजा शुक्रवार की सुबह नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु तट से गुजरा. उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों से 76,290 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. इन सभी को नागपट्टिनम, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तिरूवरूर सहित छह जिलों में स्थापित 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रखा गया है. नागपट्टिनम के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर द...

देश की सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी, सुलझाने के लिए लेनी पड़ी नासा की मदद

पूरे 730 दिन लगे. 2 हजार लोगों से पूछताछ की गई. लाखों कॉल डिटेल खंगाली गई. और आखिर में नासा से मदद ली गई. तब जाकर पता चला कि हिंदुस्तान की अब तक की सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी किसने की थी? 8 अगस्त 2016 को तमिलनाडु के सेलम से चेन्नई जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में 342 करोड़ रुपये ले जाए जा रहे थे. पैसों की हिफाजत के लिए बोगी में हथिय़ारों से लैस 18 पुलिस वाले भी मौजूद थे. मगर फिर भी ट्रेन में डाका पड़ गया. अब दो साल बाद पुलिस ने दावा किया है कि द ग्रेट  ट्रेन रॉबरी  के केस को सुलझा लिया गया है. 8 अगस्त 2016, सेलम रेलवे स्टेशन, तमिलनाडु दो साल पहले तमिलनाडु के सेलम रेलवे स्टेशन से सेलम चेन्नई इग्मोर एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई के लिए रवाना हुई. पैसेंजर ट्रेन की दो रिज़र्व बोगियों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के 342 करोड़ रुपये रखे थे. जिसकी हिफाज़त के लिए 18 पुलिसवाले तैनात थे. मगर जब तक ट्रेन सेलम से विरधाचलम का 140 किमी. का सफर पूरा करती, तब तक ट्रेन में डाका पड़ चुका था. लुटेरे बोगी में करीब दो फीट का छेद कर 5.78 करोड़ रुपये ले उड़े. हर कोशिश नाकाम पहले रेलवे पुलिस. फिर लोकल पुलिस ने मामले की...

पीएम मोदी को मिला रजनीकांत का साथ, इस मुद्दे पर दिया समर्थन

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से फिल्म स्टार से नेता बने रजनीकांत का समर्थन मिला है. एक तरफ जहां तमिलनाडु की सभी पार्टियां इस मुद्दे पर इसके खिलाफ खड़ी हैं. वहीं तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने जा रहे रजनीकांत ने इस मुद्दे पर समर्थन दिया है. 'वन इंडिया वन इलेक्शन' के मुद्दे पर रजनीकांत ने केंद्र का समर्थन किया है. चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, वन इंडिया वन इलेक्शन का विचार अच्छा है. इससे समय और पार्टियों का पैसा बचेगा. उन्होंने 2019 में चुनाव में हिस्सा लेने के सवाल पर कहा, आम चुनाव लड़ने का फैसला बाद में लिया जाएगा. इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. रजनीकांत से जब अमित शाह के उस सवाल पर जवाब मांगा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है, तो वह उसे टाल गए. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI I support One Nation One Election. This will save money and time: Rajinikanth in Chennai # TamilNadu 11:54 AM - Jul 15, 2018 रजनीकांत ने कहा, ये अमित शाह का नजरिया है. मीडिया को ये सवाल उ...

प्रचंड गर्मी के बीच भीषण बिजली संकट के लिए रहें तैयार, सिर्फ बचा है 5 दिन का कोयला

नई दिल्‍ली:   गर्मी में तापमान  बढ़ने के साथ बिजली का भीषण संकट खड़ा गया है. इस बीच, यह भी खबर है कि करीब आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट बिजली घर में उत्‍पादन ठप है. क्‍योंकि उन्‍हें कोयला और गैस नहीं मिल पा रही है. इनमें निजी क्षेत्र के बड़े बिजलीघर -अडानी पावर, एस्‍सार पावर, जीएमआर एनर्जी, जीवीके पॉवर एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लार्सन एंड टुब्रो और जय प्रकाश एसोसिएट्स बिजली घर शामिल हैं. गुरुवार तक इकट्ठा आंकड़ों के मुताबिक कोयला न मिलने के कारण करीब 9000 मेगावाट या 9 गीगा वाट बिजली का उत्‍पादन ठप पड़ा है. इसके अलावा करीब 3500 मेगावाट बिजली उत्‍पादन वाले  बिजली घर  गैस न मिलने के कारण बंद पड़े हैं. कोयले से चलने वाले बिजली घरों को कोलफील्‍ड से कोयला नहीं मिल पा रहा है. सरकार ने मई में निर्देश दिया था कि सरकारी बिजली घरों को कोयले की सप्‍लाई अधिक से अधिक की जाए. इस कारण भी प्राइवेट बिजली घर बंद पड़े हैं. वे कोयले के लिए सरकारी तंत्र पर ही निर्भर हैं. सरकारी आंकड़ों की मानें तो 92 नॉन पोर्टेड और 14 पोर्टेड बिजली घरों के पास मात्र 5 दिन का कोयला स्‍टॉक है. वहीं 8 बिजली घरों के पास 6 दिन का कोयल...