Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sIRCTCOnline PaymentIndian railways

अब ट्रेन में सस्ती मिलेंगी खाने-पीने की चीजें, दिवाली से पहले शुरू हो सकती है यह सुविधा

नई दिल्ली:  भारतीय रेलवे  स्टेशन पर या ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए कैश के झंझट से मुक्ति दिलाने जा रहा है. आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सीधे भुगतान कर सकेंगे. रेलवे वेंडरों को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) हैंड हेल्ड मशीन देने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि दिवाली से पहले यानी एक नवंबर से शताब्दी, दुरंतो और राजधानी जैसी ट्रेनों से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हो जाएगी. दुरंतो, शताब्दी और राजधानी आदि ट्रेनों में यात्रियों से खानपान का चार्ज टिकट के साथ लिया जाता है. इसके अलावा भी ट्रेन में यात्री पानी की बोतल, चाय, नमकीन आदि सामान भी खरीदते हैं. इनका पैसा वेंडरों को कैश देना पड़ता है. इसमें वेंडरों द्वारा अधिक चार्ज करने की शिकायतें आती रहती हैं. इसको रोकने के लिए रेलवे वेंडरों को पीओएस मशीन देने की तैयारी कर चुका है जिसमें आप केवल खाने का वही दाम चुकाएंगे जो वास्तविकता में है. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल  के मुताबिक फिलहाल ये सुविधा 185 ट्रेनों में लागू की गई है. इतना ही नहीं, इसको सख़्ती से लागू करने की मंत्रालय कर चुका है. अगर वेंडर ने बिल नहीं तो खाना ...