Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UTTAR PRADESH

26/11: फांसी के 6 साल बाद यूपी में 'जिंदा' हुआ कसाब, जारी हुआ निवास प्रमाण पत्र

मामले की जांच शुरू की गई, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है. नई दिल्ली/औरैया:  उत्तर प्रदेश  के  औरैया  में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का मामले सामने आया है. मुंबई हमले 26/11 के दोषी  अजमल कसाब  को 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी, लेकिन उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के प्रशासन के रिकॉर्ड में कसाब अभी जिंदा है. उसके जिंदा होने के सबूत उसके निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी होने से सामने आया है. आतंकी अजमल कसाब का कथित तौर पर निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी होने का मामले ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए. मामले की जांच शुरू की गई, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के अधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर की जांच करने के बाद कसाब को जारी निवास प्रमाण-पत्र रद्द करने के साथ ही संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मामले की जांच कर रहे एसडीएम प्रमेंद्र सिंह बिधूना ने बताया कि अजमल कसाब के नाम से एक निवास प्रमाण-पत्...

3 साल की बच्ची के मुंह में 'सुतली बम' रख कर फोड़ा, लगे 50 टांके और हालत नाजुक

मेरठ:  दिवाली से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है. मेरठ में 3 साल की बच्ची उस वक्त बुरी तरह से घायल हो गई, जब एक लड़के ने उसके मुंह में पटाखा रख दिया और उसमें आग लगा कर विस्फोट कर दिया. यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी. मुंह में पटाखों के जलने से बुरी तरह घायल बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि यह घटना मंगलवार को मिलक गांव में हुई थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता शशि कुमार ने अपनी शिकायत में स्थानीय युवक हरपाल का नाम लिया है. अपने घर के बाहर खेल रही शशि कुमार की बेटी के  पास जाकर हरपाल उसके मुंह में 'सूतली' बम रख दिया और उसमें आग लगा दी. जैसे ही हरपाल ने लड़की के मुंह में रखी सूतली बम में माचिस लगाई, बम मुंह में ही ब्लास्ट कर गया, जिसकी वजह से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई. सुतली बम का धमाका इतना बड़ा था कि उसे 50 टांके लगे हैं और उसके गले में संक्रमण हो गया है. हालांकि, बच्ची का इलाज चल रहा है...

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित है UP के ये 8 शहर, लिस्ट में कानपुर टॉप पर

कानपुर:  सर्दियों की दस्तक के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की ‘प्राणवायु’ अब जहरीली होना शुरू हो गई है. राज्य के अधिकतर प्रमुख नगरों में आज हवा की गुणवत्ता सेहत के लिये ‘बहुत खराब’ आंकी गई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और बागपत समेत कई शहरों में प्रमुख प्रदूषणकारी तत्व पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की खतरनाक स्तर तक मौजूदगी रही. इनमें से कानपुर की स्थिति तो बेहद खराब रही. देश के टॉप-10 सबसे प्रदूषित शहरों में 8 उत्तर प्रदेश के हैं. सूचकांक के मुताबिक, उद्योग नगरी कानपुर में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी का रहा. यहां शाम पांच बजे पीएम 2.5 की मौजूदगी 400 से अधिक रही. गाजियाबाद भी ज्यादा पीछे नहीं रहा. यहां भी पीएम 2.5 का संघनन लगभग 400 ही रहा. बागपत की हवा भी ‘बहुत खराब‘ श्रेणी की रही. यहां पीएम 2.5 का संघनन औसतन 380 के आसपास रहा. इसके अलावा नोएडा में शाम पांच बजे तक पीएम 2.5 का संघनन 379, हापुड़ में 371, बुलंदशहर में 360, मुजफ्फरनगर में 352, ग्रेटर नोएडा में 340, आगरा में 323, लखनऊ के ल...

मथुरा में जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री, कई बार चली गई बिजली तो हो गए नाराज

मथुरा :  अयोध्या, मथुरा, काशी और गोरखपुर को 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाला विद्युत विभाग इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे ब्रज के महापर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में पूरी तरह नाकाम रहा. सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित लीलामंच पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली जाने से क्षुब्ध ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए. शर्मा को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. विद्युत आपूर्ति में व्यवधान को लेकर नाराज ऊर्जामंत्री ने वहां मौजूद सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राघवेंद्र सिंह के समक्ष नाराजगी जाहिर की. अधिशासी अभियंता राजीव कालरा सहित कुछ इंजीनियरों ने तत्काल प्रयास कर विद्युत आपूर्ति चालू की और व्यवधान को अंदरूनी खराबी बताया. इस बारे में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा सलाहकार एके त्यागी का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आई बाधा वहां के ठेकेदार की व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या थी. बिजलीघर से आपूर्ति जारी थी और खराबी पांच मिनट में दूर कर ली गई थी. इससे पूर्व, करीब एक सप्ताह से जिले के कई गांवों में बिजल...

यूपी : हमीरपुर में छात्रा ने दुष्‍कर्म के बाद फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

हमीरपुर :  उत्‍तर प्रदेश के  हमीरपुर  में एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली. उसने मरने से पहले ऑडियो टेप और सुसाइड नोट में अपने साथ हुई घटना की पूरी कहानी बयां की है. छात्रा ऑडियो रिकार्डिंग में अपने घर वालों को बता रही है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ. उसने यह रिकार्डिंग अपनी मौत के कुछ सेकंड पहले रिकॉर्ड किया है. मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा को उसके प्रेमी के दोस्त ने अपनी हवस का शिकार बनाया. उसने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया. इससे दुखी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. नाबालिक छात्रा ने पांच पेज के सुसाइड नोट में आरोपी का नाम भी लिखा है. दरअसल छात्रा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी खड़ेही लोधन में रहने वाले प्रेमी के दोस्त को हो गई. उसने छात्रा से उसके परिजनों को ये बात बताने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाया. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह उससे अकेले मिलने गई थी. आरोपी ने उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसके साथ कमरे में चले. उसने मना ...

यूपी : आज विधानसभा में पेश होगा प्रदेश का 38 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट और इससे जुड़े विनियोग विधेयक को सोमवार को सदन में पेश करेगी. 38 हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक प्रस्तावों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीके नाम से जुड़ी योजनाएं व आयुष्मान भारत योजना मुख्य आकर्षण होंगी. प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल 11 बजे अनुपूरक बजट पेश करेंगे. सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी इस दौरान विधानसभा में मौजूद रहेंगे. प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लोकमित्र की नियुक्ति के लिए भी पैसों की व्यवस्था की जाएगी. प्रदेश सरकार ने अटल जी की जन्मस्थली और कर्मस्थली के विकास से जुड़े प्रस्ताव को अनुपूरक प्रस्तावों में शामिल कर लिया है. अनुपूरक बजट में आगरा के बटेश्वर में स्मारक की स्थापना, कानपुर के डीएवी कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने और बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने के अलावा लखनऊ में नई मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए पैसा मांगा जाएगा. इसके अलावा केंद्र सरकार की मोदी केयर के रूप में आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश में लागू करने के लिए भी बजट क...

भारी बारिश से सहारनपुर में मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली/सहारनपुर:  पिछले दो दिनों से लगातार हो रही  बारिश  के बाद ने  उत्तर प्रदेश  के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. शनिवार (28 जुलाई) की सुबह  सहारनपुर  में एक परिवार के लिए कहर सबित हुई. भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.   ANI UP  ✔ @ANINewsUP Six people of a family killed in house collapse in Saharanpur in the early morning hours today, local administration present at the spot. 9:08 AM - Jul 28, 2018 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना सहारनपुर के थाना गंगोह के मोहल्ला सराय की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया था. हादसे के बाद से इलाके में लोगों में डर है. 36 घंटे से रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश से ...

ईद नहीं मनाएगा यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, पाक की ना'पाक' हरकत का करेंगे विरोध

ई दिल्ली/लखनऊ:  देशभर में जहां  ईद   का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं  उत्तर प्रदेश  में  शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड  ने ईद न मनाने का एलान किया है. इसके लिए वक्फ बोर्ड ने ईद की छुट्टी भी रद्द कर दी है. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने ये फैसला सैनिकों की शहादत के विरोध में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार (16 जून) को दोपहर करीब एक बजे बोर्ड के दफ्तर में कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताएंगे. पाक की ना'पाक' हरकत का विरोध बोर्ड के चेयरमैन  वसीम रिजवी  के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों की कायरता पूर्वक हत्या कराए जाने के विरोध में ये फैसला लिया गया है. सचिव का कहना है कि बोर्ड के कर्मचारी शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा कि कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य बोर्ड के दफ्तर में ही पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. त्योहार से पहले मचाई तबाही रमजान के महीने में आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादे को अंजाम दिया है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा से अगवा किए गए भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी है. सेना के ज...