Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mobile

ये दिग्गज कंपनी अब भारत में TV बनाना बंद कर देगी!, जानें कंपनी का क्या है कहना

नई दिल्ली:  दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग को लेकर खबर आ रही है कि वह भारत में TV बनाने का कारोबार बंद करेगी. जैसा कि आपको पता है हाल ही में सैंमसंग ने दिल्ली से सटे नोएडा में मोबाइल फोन बनाने की कंपनी लगाई है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी बताई गई. खबर है कि सैमसंग अपनी TV ईकाई को बाहर शिफ्ट करने की योजना बना रही है. कंपनी फिलहाल चेन्नई से यह यूनिट कहीं बाहर ले जाएगी और वियतनाम से भारत में टीवी आयात करना शुरू करेगी, जो सबसे बड़ा उत्पादन हब है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से चल रही खबरों के मुताबिक, कंपनी ने अपने स्थानीय आपूर्तिकर्ता को इस संबंध में संदेश देना पहले ही शुरू कर दिया है. चेन्नई स्थित सैमसंग के टीवी संयंत्र में सालाना तीन लाख यूनिट टीवी का का उत्पादन होता है. आयात शुल्क बढ़ाने से नाराजगी! रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस कदम को बजट में टीवी पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने की घोषणा से भी जोड़ा जा रहा है. बजट में टीवी पैनल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण पार्ट्स ओपन सेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी...

Jio का स्पेशल ऑफर, 399 रुपये वाले प्लान के लिए देने होंगे 299

नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. जियो की तरफ से पेश किए गए 'हॉलिडे हंगामा ऑफर' में अब 399 रुपये वाला प्लान 299 रुपये में मिलेगा. इसमें आपको 100 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट 'माय जियो एप' पर मिलेगा. इसके लिए आपको 'फोन पे' (Phone Pay) के माध्यम से भुगतान करना होगा. रिलायंस जियो के इस ऑफर का फायदा आप 1 जून से 15 जून तक उठा सकते हैं. बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा आपको बता दें कि सितंबर 2016 में लॉन्चिंग के बाद ही कंपनी ने कई धमाकेदार ऑफर पेश कर टेलीकॉम इंडस्ट्री में कंप्टीशन को बढ़ा दिया है. अब इस ऑफर के आने के बाद बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है. रिलायंस जियो का 100 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दो पार्ट में मिलेगा. पहला उन प्रीपेड यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा, जो जियो एप के माध्यम से रिचार्ज करेंगे. ऐसे मिलेगा डिस्काउंट दूसरा जियो एप पर फोन पे (Phone Pay) के माध्यम से अगर आप पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा. जियो के 399 रुपये के रिचार्ज में यूजर को 84 दिन तक रोजाना 1.5 GB डा...

iPhone X जैसे नॉच के साथ बजट स्मार्टफोन Vivo Y83 लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में X21 लॉन्च किया है जो हाई एंड स्मार्टफोन है. अब कंपनी ने एक नया मिड रेंज बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है Vivo Y83. इसे पिछले हफ्ते चीन में पेश किया गया था. इस स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये है और इसमें iPhone X जैसा ही डिस्प्ले नॉच दिया गया है. खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन का ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है. डिस्प्ले साइज 6.22 इंच है और इसमे गोरिल्ला ग्लास भी यूज किया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि इसके बेजल काफी पतले हैं और 88 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है. यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा और इसका एक ही ब्लैक वेरिएंट है. इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसमें 2GHz का मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4GB रैम है और इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है. कैमरा का अपर्चर f/2.2 है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया ...