Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Home Ministry

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: IB रिपोर्ट में खुलासा, कई शहरों में मौजूद हैं नक्सलियों के 5 मास्टरमाइंड

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस मामले में खुफिया एजेंसी (आईबी) ने गृह मंत्रालय को नक्सलियों की साजिश पर रिपोर्ट भेजी है. ज़ी न्यूज के पास खुफिया एजेंसी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट है. शहरों में मौजूद नक्सलियों के 5 मास्टरमाइंड और उनसे जुड़े नक्सलियों के लिए काम कर रहे, अंडरग्राउंड संगठनों के नाम आईबी ने गृह मंत्रालय को दिए हैं. भीमा कोरेगांव हिंसा में भी नक्सलियों के इशारे पर इन पांच लोगों के खिलाफ कई सबूत मिले. आईबी की रिपोर्ट में वकील से लेकर नागपुर के एक प्रोफेसर का भी नाम शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सल समर्थित गुट और नक्सलियों के बीच पैसों के भी लेन-देन के सबूत मिले हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. पुणे पुलिस ने कथित रूप से पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश रचने के मामले में पांच बड़ी गिरफ्तारियां की हैं. इनमें प्रोफेसर, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं. ये सभी गिरफ...

पाकिस्तान की गोलीबारी पर भारत उठाएगा बड़ा कदम, राजनाथ सिंह आज ले सकते हैं फैसला

नई दिल्ली:   पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है. गृहमंत्री  राजनाथ सिंह  इस मुद्दे पर गुरुवार को बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि दिल्ली में गृह मंत्रालय में होने वाली इस हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद भी शामिल होंगे. सीमा सुरक्षा और  जम्मू-कश्मीर  के हालातों के साथ ही इस बैठक में राज्य में सैन्य अभियान नहीं चलाने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इस बैठक में ये तय किया जाएगा कि इस अभियान को वापस शुरू किया जाए या नहीं. संघर्षविराम को लेकर भी होगा फैसला हिंदुस्तान टाइम्स  में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रमजान के पवित्र महीने में जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान नहीं चलाने के फैसले को आगे बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं इसे लेकर कई आला अधिकारियों के विचारों में मतभेद हैं. कुछ अधिकारियों का मानना है कि संघर्षविराम से घाटी में बदलाव महसूस किया गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी इसे आगे बढ़ाए जाने को लेकर सेहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि सैन्य अभियान नहीं होने से सुरक्षा स्थिति को बनाए रखने में मुश्किल होगी. 28 जून से शुरू होन...