स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर : परीक्षा हॉल में देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, CBSE ने बदला नियम
नई दिल्ली : 2019 में अगर आपको CBSE का कोई बोर्ड एग्जाम देना है तो ये आपके लिए एक जरूरी खबर है. बोर्ड एग्जाम के दौरान अगर आप परीक्षा हॉल में देर से पहुंचे तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी. इसके लिए CBSE ने बाकायदा नियमों में बदलाव किया है. भले आप ट्रैफिक में फंसे हुए हों, या कोई और कारण हो. ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE), NEET, CAT जैसे एग्जाम की तरह सीबीएसई के क्लास 10 और 12वीं के एग्जाम में देर से एंट्री पूरी तरह से बैन होगी. 10.30 मिनट पर शुरू होने वाले एग्जाम में परीक्षार्थी को 10.15 मिनट पर ही पहुंचना होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, एन्क्रिप्टेड प्रश्नपत्र और इस तरह के कदमों का उद्देश्य इस परीक्षा को और सुरक्षित करना है. अब तक ये होता था अभी तक एग्जाम सेंटर 9.30 पर खुल जाता था. 10.15 तक पेपर छात्रों को बांट दिया जाता था. 15 मिनट उन्हें पेपर पढ़ने के लिए मिल जाते थे. एग्जाम 10.30 से स्टार्ट होता था. मार्च अप्रैल 2018 तक 11 बजे तक लेट एंट्री की अनुमति थी. 11.15 तक इमरजेंसी एंट्री मिल जाती थी. CAT और NEET जैसी परीक्षाओं में यही ह...