Skip to main content

Posts

Showing posts with the label cricket

धवन ने तोड़ा वीरू का रिकॉर्ड, पहले दिन-पहले सेशन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान बनाया है. बेंगलुरु में खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में शिखर धवन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उडाते हुए लंच से पहले ही शतक ठोक दिया. शिखर धवन ने पहले सेशन में 91 गेंदों पर ताबड़तोड़ 104 रन ठोक दिए. धवन ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 3 छक्के लगाए.  इसी के साथ ही धवन लंच से पहले किसी टेस्ट के शुरुआती दिन ही शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं . इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रंपर, उनके हमवतन चार्ली मैकार्टनी, डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के मजीद खान और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रम्पर (नाबाद 103) पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही सेंचुरी लगाई हो. उन्होंने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही चार्ली मार्कटनी (नाबाद 112) ने 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया. MediaCard--mediaForward cards-multimedia ...

एशिया कप: फाइनल में हारी महिला टीम, लगातार 7वीं बार चैंपियन बनने का सपना टूटा

भारतीय महिला महिला टीम का लगातार सातवीं बार एशिया कप जीतने का सपना अधूरा रह गया . हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम बांग्लादेश से पार नहीं पा सकी. रविवार को फाइनल में उसे 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने 113 रनों का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल (113/7)  कर लिया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> Bangladesh Cricket  ✔ @BCBtigers The Celebration! Photo : Asian Cricket Council इसके साथ ही बांग्लादेश ने पहली बार टी-20 एशिया कप पर कब्जा जमाया. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम दूसरी बार भारत को हराने में कामयाब रही. इससे पहले उसने राउंड रॉबिन मुकाबले में 7 विकेट से मात दी थी. रुमाना अहमद प्लेयर ऑफ द मैच रहीं, जबकि हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 27 रन बनाए. पूनम यादव ने 7वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाजों को चलता कर भारत की उम्मीदें जगाई थीं. इसके बाद उन्होंने दो (4 ओवर 9 रन 4 विक...

वो 5 फिक्सिंग कांड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया

क्रिकेट में फिक्सिंग और सट्टेबाजी का 'जिन्न' एक बार फिर से बाहर आ गया है. अलजजीरा के स्टिंग के बाद अब आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर सलमान खान के भाई अरबाज का नाम सामने आ रहा है. इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद खिलाड़ियों और कई बड़ी नामी हस्तियों के नाम शामिल होने का शक जताया जा रहा है. अलजजीरा के स्टिंग में कई बड़े मैच और खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं. मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का यह मामला को कोई नया नहीं है. भारत और विदेशों में मैच फिक्सिंग के कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें कई बड़े क्रिकेटर भी शामिल रहे हैं. आईपीएल में पहलेभी फिक्सिंग एक बड़ा मुद्दा बना रहा है. हालांकि, आईसीसी मैच फिक्सिंग को लेकर सख्त हुई है लेकिन इसके बावजूद क्रिकेटर कानूनों का उल्लंघन करते नजर आए. सट्टेबाजी ने स्पॉट फिक्सिंग जैसी चीजों को बढ़ावा दिया. टेलीफोन पर हुई बातचीत और वीडियो रिकार्डिंग में क्रिकेटरों के बुकी से रिश्तों की कई कहानियां सामने आ चुकी हैं. मैच फिक्सिंग के पांच ऐसे कांड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया. हैंसी क्रोनिए गेटः क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कैंडल भारत और दक्षिण ...

अफगानिस्तान टेस्ट: साहा की जगह कार्तिक को मिल सकता है मौका

चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरु में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. चयन समिति के करीबी सूत्रों के मुताबिक एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला कर सकती है, जहां कार्तिक टेस्ट टीम में भी जगह बना सकते हैं. खास बात यह है कि 2007 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर कार्तिक टेस्ट सीरीज में सफल रहे थे. उन्होंने लॉर्ड्स में 60, नॉटिंघम में 77 और ओवल में 91 रन की पारियां खेली थी. कार्तिक ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था. फर्स्ट क्लास मैचों में हालांकि उनका रिकॉर्ड शानदार है, जहां उन्होंने 27 शतकों सहित 9000 से अधिक रन बनाए हैं. भारत के लिए 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 1000 रन बनाए हैं.