Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिल्ली मेट्रोDMRCShiv Vihar-TrilokpuriHardeep Singh PuriManish Sisodia

राजनीति / दिल्ली के प्रदूषण के लिए सीएम केजरीवाल ने पंजाब को बताया जिम्मेदार, बोले-पंजाब में जलाई जा रही पराली

चंडीगढ़।  दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को जिम्मेदार बताया है। सैटेलाइट की तस्वीर दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सबसे ज्यादा पराली पंजाब में जलाई गई। हरियाणा के अम्बाला व उससे लगते कुछ इलाकों में पराली जलाई गई। केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पूरी तरह पराली को जिम्मेदार बताया है। केजरीवाल बोले-25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर साल आती है ये समस्या चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 अक्टूबर से पहले दिल्ली का एक क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे था। अचानक से न तो दिल्ली में वाहन बढ़े, न उद्योग धंधे लग गए और न ही एकदम कंस्ट्रक्शन शुरू हो गई, फिर कैसे प्रदूषण का स्तर 400 के पास पहुंच गया। इसके लिए उन्होंने पराली को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना था कि यह समस्या हर साल 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आती है। जिससे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ जाता है। इस संबंध में वे पिछले साल केंद्रीय मंत्री से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे पंजाब, हरियाणा को पैसे दे रहे हैं जिससे वहां किसानों को पराली के...

दिल्ली: शिवविहार-त्रिलोकपुरी रूट पर मेट्रो सेवा शुरू, ये होंगे स्टॉपेज

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सि नई दिल्ली:   दिल्ली मेट्रो (DMRC)  की पिंक लाइन पर 17.86 किलोमीटर लंबा शिवविहार-त्रिलोकपुरी संजय झील मार्गखंड 31 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया गया. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने झंडा दिखाकर इस मेट्रो रेल मार्ग का उद्घाटन किया. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के शिवविहार-त्रिलोकपुरी संजय झील खंड को बुधवार से खोल दिया गया. इस रूट पर इन स्टेशनों पर रूकेगी मेट्रो इस उपरिगामी मार्गखंड में 15 स्टेशन हैं, जिनमें तीन पर ट्रेन बदलने की सुविधा है. ये स्टेशन त्रिलोकपुरी संजय झील, पूर्व विनोद नगर-मयूर विहार -2, मंडावली,पश्चिम विनोदनगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कडकड़डूमा, कडकड़डूमा कोर्ट, कृष्णानगर, पूर्व आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी एंक्लेव और शिवविहार हैं. अधिकारी ने कहा, ‘इस खंड की बड़ी बात तीन इंटरचेंज स्टेशन (जहां आप ट्रेन बदल सकते हैं)-- आनंद विहार (ब्लूलाइन के साथ), कड...