Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Pregnant womenheartbeatunborn childनवजात

घर बैठे गर्भ में पल रहे बच्चों की धड़कन सुन सकेगी मां, नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल

लंदन :  अब महिलाएं गर्भ में पल रहे अपने बच्चे की दिल की धड़कन को घर बैठे ही नाप सकती हैं. वैज्ञानिकों ने ऐसा ऐसा सेंसर बनाया है जिससे गर्भवती महिलाएं घर में ही बच्चे की दिल की धड़कनों का पता लगा सकती हैं. गर्भावस्था के दौरान पता चलेंगे जन्मजात विकार ब्रिटेन में ससेक्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस सेंसर को ईजाद किया है. इससे गर्भावस्था के दौरान जन्मजात विकारों का पता लगाया जा सकता है या किन्हीं जटिलताओं के कारण समयपूर्व प्रसव की आशंका के चलते तुरंत इलाज की जरूरत का पता लगाया जा सकता है. इन महिलाओं के लिए होगी काफी फायदेमंद यह तकनीक उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं जो गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, प्रीक्लैम्प्सिया और खून में शर्करा की अधिक मात्रा से पीड़ित होती हैं. इस तरह की परेशानियों से गुजर रही गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर नियमित तौर पर चिकित्सीय निगरानी की जरूरत होती है. Share:     Written By: ज़ी न्यूज़ डेस्क Updated: Oct 22, 2018, 12:24 PM IST ट्रेंडिंग न्यूज़ INDvsWI LIVE: टीम इंडिया की वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत, सीरीज पर 3-1 से किया कब्जा ...