Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 10 best innovations

24 घंटे से भी कम समय में बन जाएगा आपका मकान, जानें 2018 के 10 बेस्ट इनोवेशन

ये 2018 के ऐसे 10 डिवाइस और गैजेट जो हमारी जिंदगी और कामकाज को आरामदायक बना देंगे. नई दिल्ली:   टाइम मैगजीन  ने हर वर्ष की तरह दुनिया को और बेहतर, स्मार्ट और दिलचस्प बनाने वाले सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों को पेश किया है. ये इनोवेशन कई मामलों में एकदम अनूठे हैं. मैगजीन ने 2018 के 50 सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन की सूची प्रकाशित की है जो हमारी जिंदगी, कामकाज, मनोरंजन को प्रभावित कर सकते हैं. आइए 10 सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन पर एक नजर डाल लेते हैं: 1.रिमोट बन जाएगा स्पीकर  इसे स्मार्ट स्पीकर कहा जा सकता है. यह आपकी आवाज सुनकर टीवी की आवाज कम ज्यादा करेगा, चैनल बदलेगा, टीवी बंद कर देगा. इस स्पीकर की साउंड क्वालिटी बहुत बढ़िया है. इसमें वूफर्स की पूरी रेंज काम करती है. अमेरिका की कंपनी सोनोज ने इसे बनाया है. इसकी कीमत 399 डॉलर है. 2. बुरी आदतों से बचाएगा ब्रेसलेट    अमेरिका की कंपनी हैबिटवेयर ने कीन नामक एक ऐसा स्मार्ट ब्रेसलेट बनाया है जो बाल खींचने, खुजलाने, नाखून कुतरने जैसे काम बार-बार करने पर सचेत करता है. ब्रेसलेट वाइब्रेशन के जरिये यूजर को चेतावनी देता है. इससे लोगों का ध्यान बंटता है और वे सचेत होते ...