Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ASEAN summit

अगले सप्ताह सिंगापुर में PM मोदी और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति पेंस की होगी मुलाकात

वॉशिंगटन:  अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते सिंगापुर में मिलने वाले हैं, जिस दौरान वो भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग एवं द्विपक्षीय संबंधों को लेकर आपस में बातचीत करेंगे. व्हाइट हाउस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका के लिए संभावनाएं अनंत हैं. ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वहां उपस्थित विदेशी पत्रकारों को बताया, ‘‘वे (भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस) द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक संदर्भ में चर्चा करेंगे. मैं यह नहीं कह सकता कि इस बार वे व्यापारिक (संबंधों पर) बातें करेंगे कि नहीं.’’ मोदी और पेंस अगले हफ्ते सिंगापुर में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे. पेंस इस सप्ताह के अंत में चार देशों की एशिया यात्रा पर रवाना होंगे. इसके तहत वह जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और पापुआ न्यू गिनी जाएंगे. सिंगापुर में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और पापु...