Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PNB fraud

भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की 'बाधाएं' खत्म, नहीं लेनी होगी इंटरपोल की मदद

नई दिल्ली :  सीबीआई  ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि भारत बिना इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के भी  भगोड़े अरबपति मेहुल चोकसी  के प्रत्यर्पण की कोशिश कर सकता है, क्योंकि इस प्रक्रिया के लिए यह कोई अनिवार्य जरुरत नहीं है. इस माह के प्रारंभ में मंत्रालय को पत्र लिखकर सीबीआई ने कहा कि  रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन)  का उद्देश्य फरार आरोपी के ठिकाने का पता लगाना होता है, जो चोकसी के मामले में पहले ही हो चुका है, क्योंकि एंटीगुआ पुष्टि कर चुका है कि वह उसका नागरिक है. जांच एजेंसी ने यह भी कहा है कि आरसीएन का अब कोई विशेष महत्व भी नहीं है, क्योंकि एंटीगुआ उसे नागरिकता दे चुका है और चोकसी अब एंटीगुआ का पासपोर्टधारक है. उसने मंत्रालय को यह भी बताया है कि उसने चोकसी की अंतरिम गिरफ्तारी की मांग करते हुए एंटीगुआ के अपने समकक्ष को पत्र भी लिखा है। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में दो अरब डॉलर से अधिक की ऋण धोखाधाड़ी में कथित मुख्य षडयंत्रकर्ता है. मंत्रालय को लिखे गये पत्र में कहा गया है, ‘एंटीगुआई अधिकारियों की यह दलील कि केवल आरसीएन जारी कर ही चोकसी की आवाजाही रोकी जा सकती है, कानूनी रुप से पुख्ता नहीं है क्योंक...

13 हजार करोड़ के घोटाले में भगोड़ा नीरव मोदी मांग रहा है ब्रिटेन में शरण : रिपोर्ट

देश में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले नीरव मोदी के बारे में  ये दावा भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत के बाद किया गया है. नई दिल्ली :  दो अरब डॉलर से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा  हीरा कारोबारी नीरव मोदी  लंदन में है और अब वह ब्रिटेन से राजनीतिक शरण मांग रहा है. करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले नीरव मोदी के बारे में  ये दावा भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत के बाद एक रिपोर्ट में किया गया है. भारतीय प्रवर्तन निदेशालय नीरव मोदी और उसके अंकल मेहुल चौकसी के खिलाफ जांच में लगा हुआ है. हालांकि ये दोनों अपने खिलाफ लगे आरोपों को नकारते रहे हैं. करीब 13000 करोड़ का ये मामला इस साल के शुरुआत में तब सामने आया था, जब पीएनबी ने इसकी शिकायत की थी. तब से सेंट्रल एजेंसियां मामले की जांच और इन दोनों की खोज में लगी हुई हैं. इस मामले में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का कहना है कि उन दोनों ने केस दर्ज होने से पहले ही देश छोड़ दिया था. तभी से कहा जा रहा है कि वह दोनों लंदन में हैं. हालांकि नीरव मोदी को हांगकांग में भी देखा गया. इधर, ब्रिटेन के गृह विभाग का कहना है कि कि वे किसी भी व्यक...