Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Shaan

असम में सिंगर शान पर हमला, गुस्साए लोगों ने फेंके पत्थर और कागज के गोले

नई दिल्ली:   प्लेबैक सिंगर शान  पर असम के गुवाहाटी में एक लाइव कंसर्ट के दौरान लोगों ने हमला कर दिया. यहां पहुंचे कुछ श्रोता इसलिए भड़क गए क्योंकि सिंगर ने बंगाली गाना गा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुस्साए लोगों ने शान पर पत्थर और कागज के गोले फेंके. गनीमत रही कि इस घटना में स्टेज पर मौजूद किसी शख्स को चोट नहीं पहुंची. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरुसजाई स्टेडियम में लाइव कंसर्ट की शुरुआत में अपने फेमस हिंदी गानों के बाद जब सिंगर शान ने बंगाली गाने गाना शुरू कर दिए. इस पर वहां मौजूद कुछ श्रोताओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया ताकि सिंगर गाना बदल दें, लेकिन जब शान ने गाना जारी रखा तो लोग भड़क गए और कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम हैं. यहां बंगाली गाना नहीं चलेगा. फेसबुक पर भी सिंगर शान के इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उत्पाती युवक लात मारकर कुर्सी तोड़ते हुए नजर आ रहा है.  आप भी देखें वीडियो... सूत्रों की मानें तो हंगामे के बाद सिंगर ने अपना स्टेज शो बीच में ही छोड़ दिया और वापस चले गए. उधर, कार्यक्रम के आयोजकों ने शान से इस मामले को लेकर माफी मांगी है.शान उर्फ शांतनु मुखर...