Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Road rage

जब कई किलोमीटर तक चलती कार की छत पर लटका रहा शख्‍स और फिर ऐसे बची जान

    गाजियाबाद:  गाजियाबाद में रोडरेज का मामला सामने आया है. घटना साहिबाबाद इलाके का है. रोडरेज के दौरान एक कार सवार युवक ने कंपनी मैनेजर को टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि मैनेजर कार की छत पर जा गिरे. घटना के बाद भी आरोपी युवक ने कार नहीं रोकी और मैनेजर को आधे घंटे तक घुमाता रहा और पीड़ित मैनेजर कार की छत को किनारों से पकड़कर लटके रहे. पीड़ित गाड़ी रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी कार को हवा में दौड़ता रहा. राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर पकड़ा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी का पीछा करती रही. पुलिस की गाड़ी को देख आरोपी ने गाड़ी की स्पीड को बढ़ा दिया. मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर जाम में फंसने के बाद आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी आरोपित एलएलबी पास है और वो पटियाला कोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां वकालत सीख रहा है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. घटना ग...