नई दिल्ली : देश में एक और कथित धर्मगुरु मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. अब दिल्ली के मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इस महिला ने पुलिस में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने मंदिर के अंदर ही रेप किया. शिकायत में कहा गया है कि दाती महाराज ने दो साल पहले महिला के साथ रेप किया था. View image on Twitter ANI ✔ @ANI Rape case registered against self-styled godman Daati Maharaj in Delhi,. Case registered under sections of IPC 376, 377, 354 & 34. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि धमकी और बदनामी के डर से उसने इतने दिन तक अपना मुंह नहीं खोला. महिला का आरोप है कि सिर्फ वही नहीं बल्कि शनिधाम में कई और महिलाओं के साथ भी ऐसा ही यौन शोषण किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है. इससे पहले दाती महाराज कई चैनलों पर ज्योतिष से ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.