नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया. लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे शेयर बाजार ने कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ. सेंसेक्स 38814.76 पर खुला. वहीं, निफ्टी 11,731.95 के स्तर पर खुला. सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, निफ्टी भी 64 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है. दोनों इंडेक्स में करीब 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही. अगस्त महीने में सेंसेक्स और निफ्टी 10वीं बार रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,920.14 के ऑलटाइम हाई छुआ. निफ्टी ने पहली बार 11,756.05 के स्तर को छुआ. सेंसेक्स पहली बार 38,800 के पार - 28 अगस्त को सेंसेक्स पहली बार 38,814.76 पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 38,920.14 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया. - 27 अगस्त को सेंसेक्स ने पहली बार 38,736.88 के स्तर को छुआ. वहीं, 38694 के स्तर पर बंद हुआ - 27 अगस्त को सेंसेक्स 259.42 अंकों के उछाल के साथ 38,511.22 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर खुला. - 23 अगस्त को सेंसेक्स 38,487.63 के नए ऊ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.