Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कार बिक्री

Maruti नहीं इस बार फोर्ड ने मचाया धमाल, Honda ने भी गाड़े झंडे

    नई दिल्ली :  ईंधन की आसमान छूती कीमत और बढ़ती ब्याज दरों के कारण अक्टूबर का त्योहारी मौसम वाहन उद्योग के लिए ज्यादा खुशियां लेकर नहीं आया और  मारुति सुजुकी,  हुंदई, महिंद्रा एवं  टोयोटा  ने पिछले महीने एक अंक में वृद्धि दर्ज की. होंडा कारों की बिक्री अक्टूबर में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग बराबर रही. वहीं  टाटा मोटर्स  और फोर्ड इंडिया की बिक्री में भी वृद्धि देखने को मिली.  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी  मारुति  ने गुरुवार को जानकारी दी कि अक्टूबर में उसकी घरेलू बिक्री 1.5 प्रतिशत बढ़कर 1,38,100 यूनिट रही जो अक्टूबर 2017 में 1.36 लाख थी. मारुति के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री घटी कंपनी की ऑल्टो और वैगन आर जैसी छोटी कारों की बिक्री 32,835 यूनिट रही जो पिछले साल अक्टूबर में 32,490 कारें थी. इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट श्रेणी में भी कंपनी ने 64,789 कारों की बिक्री की जो अक्टूबर 2017 में 62,480 वाहन थी. मिड-सेडान सेग्मेंट में कंपनी ने 3,892 सियाज की बिक्री की. वहीं विटारा ब्रिजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी वाहन श्रेणी में कंप...