Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रुपया बनाम डॉलर

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुख से रुपये में आया इतने पैसे का उछाल

मुंबई:  वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव गिरने से शुक्रवार को डॉलर की बिकवाली बढ़ गई थी जिससे रुपये की विनिमय दर 50 पैसे के उछाल का प्रति डॉलर 72.50 पर आ गई. अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में बहुमत सत्तारूढ रिपब्लिकन पार्टी से खिसक विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर जाने से वैश्वि मुद्राओं आगे डॉलर नरम हो हो गया था. अमेरिकी फेडल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने के संकेत से डॉलर में सुधार हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि कुछ प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा निर्यातकों एवं बैंकों की डॉलर बिकवाली के समर्थन से रुपये में तेजी आई. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 72.68 पर मजबूत खुला. कारोबार दौरान निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली के जोर से यह 72.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया. हालांकि, बाद में रुपये की विनिमय दर की तेजी थोड़ी कम हो गयी और यह अंत में 50 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 72.50 रुपये पर रुकी. मंगलवार को रुपया 12 पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 73 पर बंद हुआ था. विदेशी विनिमय बाजार बुधवार और गुरुवार को क्रमश: दिवाली और बलीप्रतिपदा ...

डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 साल का सबसे बड़ा उछाल, सीधे 100 पैसे मजबूत

मुंबई:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कच्चे तेल की कीमतें  कम होने तथा अमेरिका द्वारा ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंधों से भारत को छूट देने की संभावना बढ़ने के बीच शुक्रवार को  भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले  100 पैसे उछलकर 72.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. शेयर बाजार में तेजड़ियों का जोर चलने और विदेशी कोषों की ओर से नया निवेश आने से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई. पिछले दो दिन में रुपया 150 पैसे मजबूत हुआ है. गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 50 पैसे की मजबूती आई थी. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 73.14 प्रति डॉलर के भाव पर मजबूत खुला. कारोबार के दौरान यह एक समय 102 पैसे की तेजी के साथ 72.43 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया. अंत में तेजी 100 पैसे रही. बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 72.45 रुपये प्रति डॉलर थी. सितंबर 2013 के बाद रुपये का यह सबसे मजबूत स्तर है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट से चालू खाते के घाटे (कैड) के बढ़ने की चिंता कुछ कम हुई है. इससे रुपये में सुधार में मदद मिली है. बंबई सूचकांक शुक्रवार को 580 अंकों की तेजी के साथ 35,011.65 अंक पर बंद हुआ. इसलिए आई रुपये म...