Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Coconut oil

नारियल तेल पर भिड़े हार्वर्ड के प्रोफेसर, एक ने बताया जहर, दूसरे ने गिनाए फायदे

नई दिल्ली:  हार्वर्ड की एक प्रोफेसर ने दावा किया है कि खाद्य तेल के रूप में नारियल का इस्तेमाल हमारे लिए बहुत घातक है. उन्होंने नारियल तेल को 'खालिस जहर' बताया. इस बारे में उनका एक वीडियो इस समय यू ट्यूब पर वायरल हो गया है. हालांकि हार्वर्ड में ही सभी उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं. गौरतलब है कि भारत में नारियल तेल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर से केरल सहित दक्षिण भारत में खाने के लिए नारियल तेल का ही इस्तेमाल होता है. ऐसे में इसे खालिस जहर बताने का दावा भारत के लोगों के गले नहीं उतर रहा है और सोशल मीडिया पर कई लोग हार्वर्ड प्रोफेसर की राय पर सवाल उठा रहे हैं. समाचार पत्र यूएस टूडे के मुताबिक पश्चिमी देशों में भी पिछले कुछ वर्षों के दौरान नारियल तेल तेजी से लोकप्रिय हुआ है और इसे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला तथा वजन घटाने में मददागर माना गया है. हालांकि अब हार्वर्ड प्रोफेसर ने उल्टी बात कही है. साइंस एलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हार्वर्ड फैकेल्टी मैंबर कैरिन मिशेल ने जर्मनी में एक वीडियो टॉक के दौरान कहा, 'मैं आपको केवल नारियल तेल के बारे में अविलंब चेतावन...