Skip to main content

नारियल तेल पर भिड़े हार्वर्ड के प्रोफेसर, एक ने बताया जहर, दूसरे ने गिनाए फायदे

नई दिल्ली: हार्वर्ड की एक प्रोफेसर ने दावा किया है कि खाद्य तेल के रूप में नारियल का इस्तेमाल हमारे लिए बहुत घातक है. उन्होंने नारियल तेल को 'खालिस जहर' बताया. इस बारे में उनका एक वीडियो इस समय यू ट्यूब पर वायरल हो गया है. हालांकि हार्वर्ड में ही सभी उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं.

गौरतलब है कि भारत में नारियल तेल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर से केरल सहित दक्षिण भारत में खाने के लिए नारियल तेल का ही इस्तेमाल होता है. ऐसे में इसे खालिस जहर बताने का दावा भारत के लोगों के गले नहीं उतर रहा है और सोशल मीडिया पर कई लोग हार्वर्ड प्रोफेसर की राय पर सवाल उठा रहे हैं.

समाचार पत्र यूएस टूडे के मुताबिक पश्चिमी देशों में भी पिछले कुछ वर्षों के दौरान नारियल तेल तेजी से लोकप्रिय हुआ है और इसे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला तथा वजन घटाने में मददागर माना गया है. हालांकि अब हार्वर्ड प्रोफेसर ने उल्टी बात कही है. साइंस एलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हार्वर्ड फैकेल्टी मैंबर कैरिन मिशेल ने जर्मनी में एक वीडियो टॉक के दौरान कहा, 'मैं आपको केवल नारियल तेल के बारे में अविलंब चेतावनी दे सकती हूं. ये एक सबसे खतरनाक फूड है, जो हम खाते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'नारियल का तेल एक खालिस जहर है.' उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि ये एक 'खालिस जहर' है. उन्होंने कहा कि नारियल तेल में सेचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसे खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियां बढ़ती हैं. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक नारियल तेल के फैट में 80 प्रतिशत सेचुरेटेड फैट होता है, जबकि मक्खन में 63 प्रतिशत, बीफ में 50 प्रतिशत और पोर्क में 39 प्रतिशत होता है.

घी है सबसे बेहतर
दूसरी ओर हार्वर्ड हेल्थ लेटर में हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉक्टर वाल्टर सी विलेट ने लिखा है कि नारियल तेल में सिर्फ बुराई ही नहीं है. इसके कई फायदे भी हैं. उन्होंने कहा, 'नारियल तेल के बारे में बढ़िया बात ये है कि ये लाभदायक एचडीएल कोलेस्ट्राल को बढ़ावा देता है. चाहें जैसा भी फैट हो वो एचडीएल लेबल को बढ़ाता है, लेकिन नारियल तेल में ऐसा करने की विशेष क्षमता होती है.'

उन्होंने मुताबिक नारियल तेल का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं किफायत के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल करता हूं.' हालांकि उन्होंने कहा कि नारियल तेल के अपने नुकसान भी हैं और जब वो कहते हैं कि कोई चीज उतनी बुरी नहीं है, तो इसका ये मतलब नहीं कि वो अच्छी है. उन्होंने भारतीय घी को खाने के लिए सबसे बेहतर बताया.

उन्होंने लॉस एंजेल्स टाइम्स में एक लेख में लिखा था, 'मक्खन के मुकाबले घी लैक्टोस (दुग्ध-शर्करा) फ्री है और इसमें बहुत कम कोलेस्ट्रॉल है. इसमें विटामिन ए, डी, ई और के भरपूर मात्रा में हैं. इसमें आश्चर्यजनक ढंग से बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंटगुण होते हैं, और ये हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.'

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...