Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bhojpuri

निशा दुबे की अदाएं छाईं इटरनेट पर, फिल्म ‘बनारसी पहलवान’ का पोस्टर लुक हुआ वायरल

नई दिल्ली:  हर बार अपने नए अंदाज से दर्शकों को मोह लेने वाली भोजपुरी फिल्मों की  जानी-मानी अदाकारा निशा दुबे  ने एक बार फिर अपनी अदाओं का जादू चलाना शुरु कर दिया है. इस बार निशा गांव की पनिहारिन बनकर लोगों का दिल चुरा रही हैं. निशा ने यह नया अवतार अपनी आगामी फिल्म ‘बनारसी पहलवान’ के लिए लिया है. शनिवार को इसका पोस्टर रिलीज किया गया. पोस्टर के रिलीज होने के बाद से ही निशा का यह लुक वायरल होने लगा है. बात दरअसल यह है कि एएससी डिजिटल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म  ‘बनारसी पहलवान’ का आज मुंबई  में फर्स्ट लुक आउट किया गया. फिल्म का पोस्टर बहुत आकर्षक है तो इंटरनेट पर आते ही इस पोस्टर ने ऐसा हंगामा मचाया कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्देशक रतन राहा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इन दिनों रतन राहा ‘बनारसी पहलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में नवोदित अभिनेता संजय मलिक और निशा दुबे की जोड़ी एक साथ दिखाई देगी. सोसल मीडिया में भी इस फिल्म के पोस्टर वायरल हो रहा है. निशा दुबे फिल्म जगत की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं  जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा की कई फि...

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के बर्थडे पर देखें उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली:  भोजपुरी सिनेमा जगत में भोजपुरी क्वीन के नाम से  मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का आज जन्मदिन है.  मुंबई में बड़ी ही सादगी के साथ रानी अपना जन्मदिन मानती हैं. आज रानी 29 साल की हो गई हैं. 14 साल की उम्र में रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुर बड़ा पैसा वाला' से की थी. रानी अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं, इसलिए रानी अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं और अभी तक रानी ने शादी नहीं की है. 14 साल की उम्र से कर रही हैं काम इस समय रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब-करीब 14 साल हो चुके हैं. रानी इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी बात बड़ी ही बेबाक तरीके से सबके सामने रखती हैं. रानी अपने जन्मदिन पर गरीब बच्चों के साथ मंदिर में और दरगाह में जाना पसंद करती हैं. रानी इंडस्ट्री के सभी कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं. आजकल वह ज्यादा नए हीरो के साथ फिल्में करती हैं, जिससे नए टैलेंट को भी भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित किया जा सके. रानी ने मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, प्रदीप पांडे...

रिलीज हुआ सपना चौधरी का भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके', इंटरनेट पर छा गया VIDEO

नई दिल्ली:  आरएसवीपी प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी कंगना-2’ में रवि किशन तंत्र शक्ति से लोहा लेते नजर आएंगे. फिल्‍म की कहानी तंत्र विद्या और पुरानी मान्‍यताओं पर आधारित है, जिसमें अशोक अत्री ने मॉर्डन टच दिया है. भारत में तंत्र और तांत्रिक शक्तियों की पुरानी परंपरा रही है और इसी में कुछ शक्ति नकारात्‍मक होती हैं, जिससे रवि किशन लड़ते नजर आ रहे हैं. अब इस फिल्म का एक नया गाना 'मेरे सामने आके' रिलीज कर दिया गया है, जिसमें हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी डांस करते हुए नजर आ रही हैं. एक दिन पहले रिलीज किए गए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, ‘बैरी कंगना- 2’ में रवि किशन काफी फ्रेश और स्‍टाइलिस नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्‍म की अभिनेत्री शुभी शर्मा की भूमिका पर सस्‍पेंस बरकरार है. इसके अलावा रवि किशन ‘बैरी कंगना- 2’ में काजल राघवनी के साथ इश्‍क फरमाते नजर आएंगे. रवि किशन पहले ही इस फिल्‍म को अभूतपूर्व बता चुके हैं. इससे पहले जब फिल्म का पहला पार्ट आया था, तब उसने बॉक्‍स ऑफिस पर काफी हंगामा मचाया था, मगर अब बारी ‘बैरी कंगना...