Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केरल में बाढ़

केरल में बाढ़: 4 साल की बच्‍ची के गुल्‍लक में 14,800 रुपये थे, राहत के लिए पैसे दान दिए

कोलकाता:  दक्षिण कोलकाता की चार वर्षीय एक बच्ची ने गुल्लक में बचाये अपने पैसे माकपा द्वारा बनाये गये  केरल  राहत कोष के लिए दे दिए. जाधवपुर की रहने वाली अपराजिता साहा को उसके जन्मदिन पर उपहारों में 14,800 रुपये मिले थे. ये रुपये उसने अपनी डांस कक्षाओं के लिए रिहर्सल करने के वास्ते एक सीडी प्लेयर खरीदने के लिए रखे थे. यह राशि उसने यहां राज्य पार्टी कार्यालय में माकपा नेता बिमान बोस को सौंप दी. टीवी चैनलों पर केरल का दृश्य देखे जाने के बाद उसने विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए राशि दान देने का निर्णय लिया. विदेश से चंदा स्‍वीकार नहीं करेगा भारत इस बीच भारत ने साफ कर दिया कि अपनी मौजूदा नीति के तहत बाढ़ प्रभावित केरल के लिए विदेशी सरकारों से वित्तीय सहायता स्वीकार नहीं करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार केरल में राहत और पुनर्वास की जरूरतों को घरेलू प्रयासों के जरिए पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. केरल में बाढ़ राहत अभियानों के लिए कई देशों ने मदद की घोषणा की है. एक ओर यूएई ने केरल को 700 करोड़ रुपये की पेशकश की है वहीं कतर ने 35 करोड़ रुपये और मालदीव ने 35 लाख रु...

केरल: बाढ़ में फंसे लोगों और उनके परिजनों के लिए जरूरी खबर, कोच्चि से शुरू हुई हवाई सेवा

तिरुवनंतपुरम : कोच्चि स्थित नौसेना के हवाईअड्डे से व्यावसायिक विमानों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया. सोमवार सुबह एयर इंडिया का पहला विमान बेंगलूरू से यहां पहुंचा. भारी बारिश और बाढ़ के चलते कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन 26 अगस्त तक बंद है ऐसे में नौसेना के हवाईअड्डे से छोटे विमानों का संचालन किया जा रहा है. सोमवार सुबह बेंगलूरू से एयर इंडिया का पहला विमान यहां आया और साढ़े आठ बजे लौट गया. राज्य की राजधानी और एर्नाकुलम के बीच रेल सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. एर्नाकुलम तथा तिरुवनंतपुरम और अलापुजा तथा कोट्टयम के बीच चल रही रेलगाड़ियां बाढ़ प्रभावित लोगों से खचाखच भरी हैं. भारी बारिश के कारण आठ अगस्त के बाद से राज्य में 210 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 7.14 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है. हालांकि इसका केरल पर कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा. राज्य में अगले पांच दिन में बारिश में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य सरकार...

त्रासदी क्या होती है, राष्ट्रीय आपदा घोषित होने पर क्या-क्या मिलती हैं सहूलियतें

नई दिल्‍ली:  केरल बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. राज्‍य के 12 जिले इससे प्रभावित हैं. करीब ढाई लाख लोग बेघर हो गए हैं. सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. राज्‍य को कुल 8 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है. इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि केरल की इस बाढ़ को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित किया जाए. आइए जानते हैं कि कब सरकार किसी विभीषिका को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करती है और इससे कितनी सहूलियतें बढ़ जाती हैं. इससे पहले भी कई राज्‍य बाढ़ की त्रास्‍दी झेल चुके हैं. तब भी ऐसी ही मांग उठी थी. 1999 में जब ओडिशा में चक्रवात से भारी तबाही हुई थी तब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 250 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की थी. इस सहायता राशि की मदद से राज्‍य आपदा से हुए नुकसान से निपट पाया. लेकिन इसे राष्‍ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया. इसके बाद 2013 में केदारनाथ और 2014 में जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ से तबाही को राष्‍ट्रीय आपदा का दर्जा दिया गया. क्‍या होती है राष्‍ट्रीय आपदा पहले की आपदाओं को आखिर क्‍यों राष्‍ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया. इसके...