Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नई दिल्ली

ट्रेन और प्लेटफॉम के बीच फंस गए दो शख्स, RPF के जवानों ने बचाई जान

    नई दि‍ल्‍ली :  नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्‍दी ने दो लोगों की जान को आफत में डाल दिया. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में दो लोग ट्रेन और प्लेटफॉम के बीच फंस गए. प्‍लेट फॉर्म पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने इनकी जान बचाई. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.   इस हादसे में इन दो लोगों की जान बाल-बाल बची.   छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने घर जा रहे लोगों के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ है. नई दिल्‍ली रेल्‍वे स्‍टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने बुर्जुग समेत दो लोगों की जान उस वक्त बचा ली, जब चलती ट्रेन को पकड़ने की वजह से प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गए. लेकिन वक्त रहते दोनों को पकड़कर खींच लिया. आरपीरफ के सीनियर डिविजनल सिक्युरिटी कमिश्नर ( वेस्ट) राजीव कुमार वर्मा के मुताबिक 11 नवम्बर (रविवार) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो ऐसे मामले सामने आए जहां स्टाफ की मुस्तैदी से दो यात्रियों की जान बच गई. पहला मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 12 का है. रात तक़रीबन 12 बजे के वक्त श्रीमजीवी एक्सप्रेस से जा रहा 40 साल का यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. काफी...