Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Cold

दिल्ली समेत उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंडक, प्रदूषण में होगा इजाफा

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी बढ़ने की संभावना है. नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में इजाफा होने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग में दिल्ली क्षेत्र की पूर्वानुमान इकाई के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ ही हवा की गति में कमी आने के अनुमान को देखते हुये दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस सप्ताहांत सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है. उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने के कारण दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है. शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 315 दर्ज किया गया. प्रदूषण मानकों के मुताबिक यह बहुत खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली NCR क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया डा. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का न्यूनतम तापमान ...

सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों से कुछ घंटों में मिलेगा आराम

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है और इसमें आपकी तकलीफ भी बढ़ जाती है. हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है. नई दिल्ली :  मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है और इसमें आपकी तकलीफ भी बढ़ जाती है. हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है. लेकिन इसमें दवाइयों का असर भी कम होता है. इसके लिए सबसे अच्छा और घरेलू उपाय है देसी नुस्खों का इस्तेमाल. घर में बनाए जाने वाले इन देसी नुस्खों से आप आसानी से सर्दी जुकाम को काबू में कर अपना इलाज कर सकते है. आगे पढ़िए घर में आसानी से बनाए जाने वाले घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप सर्दी-जुकाम से चंद घंटों में ही राहत पा सकते हैं. दूध और हल्दी गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है. यह नुस्खा न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी कारगर साबित होता है. हल्दी एंटी वायरल और एंटी बैक्टेरियल होती है जो सर्दी जुकाम से लड़ने में मददगार होती है. अदरख की चाय अदरख के यूं तो तमाम फायदे हैं लेकिन अदरख की चाय सर्दी-जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है. सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू...