Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Fake Voter Card

MP में 60 लाख फर्जी वोटर! 'सबूत' लेकर EC से शिकायत करने पहुंची कांग्रेस

हाल के चुनावों में ईवीएम और वीवीपैट का मुद्दा उठाने वाली कांग्रेस ने अब फर्जी वोटरों का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए 60 लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया है. कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है. पार्टी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये दावा किया है और सबूत पेश किए हैं. रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कमलनाथ ने बताया कि हमने 100 विधानसभा क्षेत्रों में छानबीन कराई है, जहां 60 लाख फर्जी वोटर की सूची का पता चला है. कमलनाथ ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की आबादी 24% बढ़ी है, लेकिन मतदाताओं की संख्या में 40% इजाफा हुआ है. उन्होंने इस आंकड़े को हैरान करने वाला बताया है. साथ ही जान-बूझकर फर्जी वोटर लिस्ट बनाए जाने का आरोप लगाया है. कमलनाथ ने ये भी आरोप लगाया कि यूपी से जुड़े क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं, जिनके नाम दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में है. इसके अलावा कई लोगों ने नाम कई अन्य सूचियों में है. कमलनाथ ने कहा कि हमने न...