नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज ने पुलिस पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. अरबाज ने यह भी कबूल किया है कि वह सट्टेबाज सोनू जालान को भी जानते हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सट्टेबाजी की इसी आदत की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है. सूत्रों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज के अलग होने की वजह भी उनकी सट्टेबाजी है. अभिनेता सट्टेबाजी के चलते काफी पैसा हार चुके थे और नुकसान में थे. इसी वजह से मलाइका ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया. बता दें कि अभिनेता-प्रोड्यूसर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के केस में समन भेजा था. अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. पुलिस के सामने पेश होने से पहले अरबाज सलमान खान से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुकी सोनू जालान को अरेस्ट किया था. उसने पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था. पूछताछ में अरबाज ने खुलासा किया कि वह, छह बार सट्टेबाजी कर चुके हैं. अरबाज ने यह भी कबूल...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.