Skip to main content

Posts

Showing posts with the label flood victims

केरल के लोगों की मदद के लिए देश भर के रेलकर्मी दान करेंगे एक दिन की सैलरी

नई दिल्ली :  रेलवे में लगभग काम करने वाले लगभग 13 लाख रेल कर्मी अपना एक दिन का वेतन केरल में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए दान करेंगे. केरल में बाढ़ की भयानक त्रासिदी को देखते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सभी रेल कर्मियों से इस मुश्किल घड़ी में केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. वेतन कम कटवाने के लिए देना होगा आवेदन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से जारी की गई अपील में रेलवे के सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन (बेसिक पे) दान दिए जाने की बात कही गई है. लेकिन सभी कर्मियों को यह विकल्प दिया गया है कि यदि वह अपना एक दिन का वेतन दान नहीं देना चाहते हैं या दान की राशि कुछ कम देना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें एक एप्लीकेशन संबंधित विभाग को देनी होगी. कर्मी के अनुरोध के आधार पर उसके वेतन से दान के पैसे नहीं काटे जाएंगे. जो रेल कर्मी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोश में दान देंगे उन्हें आयकर की धारा 80 (G) के तहत आयकर में छूट मिलेगी. रेलकर्मियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल ने बताया कि रेल कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जाना चाहते हैं केरल, यह एयरलाइंस दे रही है मुफ्त एयर टिकट

नई दिल्‍ली:  केरल में आई बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे स्‍थानीय लोगों की फिक्र इन दिनों पूरा देश कर रहा है. हर शख्‍स अपने सामर्थ्‍य के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में अब विस्‍तारा एयरलाइंस भी आगे आई है. विस्‍तारा एयरलाइंस ने घोषणा की है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने वाले लोगों को वह मुफ्त एयर टिकट देगी. केरल में बचाव और राहत का मिशन पूरा होने के बाद वापसी की एयर टिकट भी मुफ्त में दी जाएगी. विस्‍तारा एयरलाइंस ने वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने के इच्‍छुक लोगों को एयरलाइंस नि:शुल्‍क एयर टिकट की स्‍कीम लेकर आई है. इस स्‍कीम के तहत डॉक्‍टर, नर्स, डिजास्‍टर मैनेजमेंट एक्‍सपर्ट, प्रशिक्षित वालेंटियर, मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान और रिलीफ आर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. इस स्‍कीम के तहत विस्‍तारा एयरलाइंस राहत और बचाव कार्य से जुड़ने वाले प्रतिनिधियों को दिल्‍ली और चेन्‍नई से तिरुवअनंतपुरम की नि:शुल्‍क एयर टिकट उपलब्‍ध कराएगी. नि:शुल्‍क टिकट पाने के लिए एयरलाइंस को भेजनी होगी रिक्‍वेस्‍ट विस्‍तारा एयरला...