Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लालू प्रसाद यादव

लालू यादव की लाइफ में आया नया 'दुश्मन', नींद तक कर रखी है हराम

सौरभ शुक्ला, रांची: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बार कुत्ते उनके दुश्मन बन बैठे हैं. कुत्तों की वजह से लालू यादव ठीक से सो नहीं पा रहे हैं. डेंगू के डंक के बाद अब कुत्ते लालू यादव की नींद हराम कर रहे हैं. लालू यादव जेल में जब कभी सोने की कोशिश करते हैं तो कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगते हैं. रात में कुत्तों की आवाज लालू के कानों में जोर से पहुंचती है, जिससे वे चाहकर भी नहीं सो पाते हैं. इस समस्या से निदान के लिए लालू यादव पेइंग वार्ड में शिफ्ट होना चाहते हैं. दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रिम्स के सुपर स्पेशलिटी विभाग में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां कुत्ते लालू यादव की नींद हराम कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव रिम्स में इलाजरत हैं, लेकिन कुत्ते लालू यादव की परेशानी का कारण बन चुके हैं. दिन में सोने वाले ये कुत्ते रात को भौंककर लालू यादव को जगा देते हैं, जिससे उनकी नींद हराम हो गई है. लालू यादव के समर्थक इरफान अंसारी ने बताया कि लालू यादव की लाइफ में कुत्ते बड़ी परेशानी बने हुए हैं. लालू ...

चारा घोटाला : लालू यादव फिर जाएंगे जेल, आज CBI कोर्ट में करेंगे सरेंडर

रांची :  चारा घोटाला में सजायाफ्ता   राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)  सुप्रीमो  लालू प्रसाद यादव  फिर जेल जाएंगे. वह आज (गुरुवार को) सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करेंगे. बीते 24 अगस्त को जस्टिस अरपेश कुमार सिंह की कोर्ट में लालू यादव के वकीलों ने मेडिकल ग्राउंड पर प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इससे पहले  रांची हाइकोर्ट  में 17 अगस्त को लालू प्रसाद यादव की औपबंधिक (प्रोविजनल) बेल पर सुनवाई करते हुए 27 अगस्त तक के लिए बेल की अवधि बढ़ा दी गई थी. करीब चार महीने तक देश के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी साध चुके लालू यादव ने पटना से लेकर रांची तक मीडिया से खूब बात की. विरोधियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोअर कोर्ट से सजा हुई है. अभी हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट बांकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रई नरेंद्र मोदी देश को आपातकाल की तरफ ले जा रहे हैं. हम मिलकर बीजेपी को हटाएंगे. लालू यादव ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना लालू यादव ने कहा कि मैंने मुंबई, एम्स और रिम्स में इलाज कराया, लेकिन पूरी तरह निरोग नहीं हो पाया हूं. मेरी किडनी में भी इन्फेक्शन ह...

लालू के 'लाल' का नेतागिरी में नहीं लगा मन, अब तेज प्रताप यादव चले हीरो बनने

यूं तो इस पोस्‍टर में ज्‍यादा कुछ साफ नहीं है. साथ ही उनकी हीरोइन कौन होगी या यह फिल्‍म किस बारे में होगी, लेकिन तेज प्रताप ने यह ट्वीट कर सभी को चौंका दिया नई दिल्‍ली:  राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अभी तक अपने स्‍टाइलिश अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन अब नितिश सरकार में बिहार सराकर में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव राजनीति में हाथ आजमाने के बाद अब सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपना अंदाज लेकर आ रहे हैं. इस बात का खुलासा खुद तेज प्रताप ने ही किया है. तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्‍म 'रुद्रा: द अवतार' का पहला पोस्‍टर शेयर किया है. इस पोस्‍टर में खुद तेज प्रताप यादव ही नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान फिल्‍मों में करियर बनाने की ख्‍वाहिश पूरी न होने पर राजनीति में वापिस लौट आए हैं, वहीं तेज प्रताप राजनीति के बाद फिल्‍मों का रुख कर रहे हैं. यूं तो इस पोस्‍टर में ज्‍यादा कुछ साफ नहीं है. साथ ही उनकी हीरोइन कौन होगी या यह फिल्‍म किस बारे में होगी, लेकिन तेज प्रताप ...