मुंबई: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर टीम इंडिया काफी उत्साहित है. अब दोनों टीमों को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जो कि रविवार, 4 नवंबर से कोलकाता में शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया में एमएस धोनी दिखाई नहीं देंगे. धोनी के न चुने जाने पर काफी आलोचना भी हुई. इस मामले में भारत के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की थी. सचिन ने हाल ही में अपनी अकादमी के पहले शिविर के अवसर पर इस बारे में बात की. सचिन तेंदलुकर ने हाल ही में अपनी अकादमी के पहले शिविर के अवसर पर बातचीत के दौरान धोनी के टी20 टीम में न चुने जाने पर कहा, “मुझे नहीं मालूम कि चयनकर्ताओं के दिमाग में क्या है और मैंने अपने विचार व्यक्त कर किसी को प्रभावित करने की कोशिश भी नहीं की. क्योंकि जो भी ड्रेसिंग रूम और कप्तान, कोच एवं चयनकर्ताओं के बीच होता है, वह उन्हीं के बीच रहना चाहिए.' बता दें कि विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज टीम इस समय टी20 चैम्पियन है. धोनी की अनुपस्थिति टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. हाल...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.