समीर दीक्षित. नई दिल्ली: आम चुनाव से पहले, सरकर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. सरकार रेल किराए में कटौती कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, प्रीमियम ट्रेनों में जारी फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत मिल सकती है. रेल मंत्रालय फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत देने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, प्रीमियम ट्रेन - राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में लागू फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत देने के मकसद से मंत्रालय किरायों में 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दे सकता है. नए प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 100 प्रीमियम ट्रेनों में लास्ट मिनट टिकट बुकिंग या फिर यात्रा से 4 दिन पहले टिकट बुकिंग करने पर टिकट में 50 फीसदी तक का छूट दे सकता है. यही नहीं, ऐसी ट्रेन जिसमे ऑक्यूपेंसी दर यानी टोटल सीट बुकिंग अगर तकरीबन 40 फीसदी कम है, उसमे भी किराया 20 फीसदी कम किया जा सकता है. यानी सीधे तौर पर किराये में 20 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है. तीसरा, किसी रूट पर आखिरी स्टेशन पर किराये काम करना. दरअसल सरकार किरायों में कटौती काम कर एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश कर रही है. पहला ये कि किराये कम कर ज...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.