नई दिल्ली. भारत के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे साधु के भेष में नजर आ रहे हैं. सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ लिखा, 'अर्जी हमारी, मर्जी आपकी! मेरा अशीर्वाद सदा है टीम इंडिया के साथ #जय भोले.' दरअसल, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें वीरू पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाथों व गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर 'ऊं नम: शिवाय' प्रिंट के वस्त्र धारण किए हुए हैं. अक्षय कुमार से तुलना वहीं, कुछ लोग लोगों ने वीरेंद्र सहवाग को इस अंदाज में देख उनकी तुलना बॉलीवुड फिल्म 'भूलभुलैया' के किरदार अक्षय कुमार से कर दी है. उनके प्रशंसकों ने सलाह दी है कि आपको 'भूलभुलैया पार्ट-2' फिल्म कर लेनी चाहिए. आपको बता दें कि 2007 में रिलीज हुई भूलभुलैया एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार ने एक मनोवैज्ञानिक का किरदार निभाया था. View image on Twitter Virender Sehwag ✔ @virendersehwag Guru karna jaan kar,...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.