Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bhaiyyuji Maharaj

भय्यूजी महाराज ने क्‍यों किया सुसाइड, 2 साल से थे अकेले!

नई दिल्‍ली:  आध्‍यात्मिक धर्मगुरु भय्यू जी महाराज  ने मंगलवार (12 जून) को अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली. इस घटना की अभी आपराधिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा है. उन्‍हें इंदौर के बांबे अस्‍पताल में गंभीर अवस्‍था में भर्ती कराया गया था. वह ऐसे आध्‍यात्मिक गुरु थे जिन्‍हें  मध्‍य प्रदेश  सरकार ने राज्‍यमंत्री का दर्जा दिया था. हालांकि उन्‍होंने कार और अन्‍य सरकारी सुविधाएं लेने से मना कर दिया था. वह अप्रैल 2016 में ही सार्वजनिक जीवन से संन्‍यास ले चुके हैं. पारिवारिक विवाद के कारण अवसाद में थे इंडियन एक्‍सप्रेस  ने इंदौर के डीआईजी हरीनारायणचारी मिश्रा के हवाले से कहा कि उनकी आत्‍महत्‍या के पीछे पारिवारिक विवाद कारण माना जा रहा है. यह भी अफवाह है कि वह इस कारण अवसाद में थे. उनकी मौत के बाद अस्‍पताल के बाहर भारी संख्‍या में समर्थक जुटने लगे थे. पूर्व मॉडल और जमीनदार के पुत्र भय्यूजी महाराज का सही नाम उदयसिंह देशमुख था. वह अपने पहनावे को लेकर काफी चर्चा में रहते थे. भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जानें 5 बातें पहनावे और महंगी जीवनश...

भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जानें 5 बातें

इंदौर:  आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है . उन्होंने सिर में गोली मारी थी. उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भय्यूजी महाराज उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने में अहम रोल निभाया था. भय्यूजी महाराज का जीवन परिचय बेहद दिलचस्प है. इनका वास्तविक नाम उदय सिंह शेखावत है, लेकिन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इन्हें लोग भय्यूजी महाराज के नाम से जानते हैं. भय्यूजी महाराज एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु थे जो गृहस्थ जीवन जीते थे. उनकी एक बेटी कुहू है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था, जिसे इन्होंने लेने से इनकार कर दिया था. कैबिनेट मंत्री का दर्जा ठुकराने वाले कौन थे आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज?   View image on Twitter ANI  ✔ @ANI He has been admitted to the hospital, can't say anything else right now. He had shot himself in the head: Jayant Rathore, Indore Police on spiritual leader Bhayyu...

कैबिनेट मंत्री का दर्जा ठुकराने वाले कौन थे आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज?

भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्‍लैमर जगत का हिस्‍सा रहे थे. कई बड़े राजनीतिक नेताओं के आध्‍यात्मिक गुरु और सत्‍ता के बेहद करीबी रहे भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इससे पहले इसी साल अप्रैल में मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन पांच धार्मिक नेताओं को कैबिनेट मंत्री दर्जा देने की घोषणा की थी, उनमें भैय्यूजी महाराज का नाम भी शामिल था. हालांकि बाद में भैय्यूजी महाराज ने राज्‍य सरकार की यह पेशकश ठुकरा दी थी. जमींदार परिवार से नाता भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्‍लैमर जगत का हिस्‍सा रहे थे. इंदौर में उनका शानदार आश्रम है. सफेद मर्सिडीज एसयूवी में सफर करने वाले भैय्यूजी महाराज वैभवपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे. उनकी राजनेताओं और बिजनेसमैन के बीच जबर्दस्‍त फॉलोअिंग थी. इसकी बानगी इस बात से समझी जा सकती है कि 2011 में समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने जब ...