Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बोमडिला झड़प

सेना-पुलिस झड़प : रावत बोले 'दोषी जवानों को मिलेगी सजा', कर्नल ने भी पुलिस को धमकाया था

सेना प्रमुख ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश की बोमडिला घटना की जांच की जा रही है     पठानकोट (पंजाब) :   थलसेना प्रमुख बिपिन रावत  ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश की बोमडिला घटना की जांच की जा रही है और दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार दो नवंबर को सैनिकों के एक समूह ने पश्चिम कामेंग जिले के बोमडिला में आयोजित बुद्ध महोत्सव में आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. उन्होंने कहा था कि इस संबंध में दो सैनिकों को स्थानीय थाने में लाया गया था. इसके बाद कुछ सैनिकों ने बोमडिला थाने में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों तथा नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया था. जवानों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर रावत ने यहां कहा, ‘‘हम इस मामले की जांच कर रहे हैं. अगर कोई जवान दोषी पाया गया तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.’’ बता दें कि 11 नवंबर को बड़ी संख्या में अरुणाचल स्काउट्स कर्मियों द्वारा राज्य में एक पुलिस थाने में तोड़फोड़ करने के बाद आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय संघ ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने...