Skip to main content

Posts

Showing posts with the label weather update

अगले 72 घंटे तबाही मचाएगा तूफान, 16 राज्यों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मॉनसून तेजी से देश में सक्रिय हो रहा है. महाराष्ट्र से आगे बढ़कर मॉनसून अब छत्तीसगढ़, बिहार की तरफ बढ़ रहा है. लेकिन, इससे पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. नई दिल्ली:   मॉनसून  तेजी से देश में सक्रिय हो रहा है.  महाराष्ट्र से आगे बढ़कर मॉनसून  अब छत्तीसगढ़, बिहार की तरफ बढ़ रहा है. लेकिन, इससे पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. अगले 72 घंटे देश के 16 राज्यों पर भारी हैं. यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने  इन राज्यों के लिए लाल चेतावनी  जारी की है. लाल चेतावनी का मतलब है कि यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश भारी तबाही मचा सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने दूसरे इलाकों के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की है. भारी तबाही की आशंका मौसम विभाग  ने आशंका जताई है कि अगले 72 घंटों में दिल्ली-एनसीआर समेत, चंड़ीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है. तूफान आने से भारी तबाही हो सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा है. वहीं, किसी ...