Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Delhi

दिल्ली समेत उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंडक, प्रदूषण में होगा इजाफा

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी बढ़ने की संभावना है. नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में इजाफा होने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग में दिल्ली क्षेत्र की पूर्वानुमान इकाई के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ ही हवा की गति में कमी आने के अनुमान को देखते हुये दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस सप्ताहांत सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है. उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने के कारण दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है. शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 315 दर्ज किया गया. प्रदूषण मानकों के मुताबिक यह बहुत खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली NCR क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया डा. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का न्यूनतम तापमान ...

बेइज्जती महसूस कर हेड कॉन्स्टेबल ने दिल्ली सचिवालय में खुद को गोली मारी, मौत

दिल्‍ली सचिवालय में शुक्रवार सुबह पुलिस हेड कॉन्‍स्‍टेबल ने खुदकुशी कर ली. सोनवीर नाम के हैड कॉन्‍स्‍टेबल ने सुबह चार बजे खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना दिल्‍ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में हुई है. नई दिल्ली :  राजधानी में पुलिस विभाग में काम करने वाले स्टाफ लगातार तनाव का शिकार हो रहे हैं. शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने सुबह तड़के सचिवालय में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को कॉन्स्टेबल के पास से दो पन्नों को सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में लिखी अवैध संबंधों की बात! कॉन्स्टेबल ने सुसाइड नोट में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि वह पत्नी के अवैध संबंधों और एक पिटाई के वीडियो से परेशान था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह तक़रीबन साढ़े पांच बजे सूचना मिली की एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली है. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉस्टेबल सोहनवीर के तौर पर ह...

लगातार जहरीली हो रही है दिल्ली की हवा, बेहद चौंकाने वाली है रिपोर्ट

नई दिल्ली :  दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. मंगलवार को सुबह 06:47 बजे दिल्‍ली के लोधी रोड में प्रदूषक तत्‍व पीएम 2.5 का स्‍तर 288 रहा. जबकि प्रदूषक तत्‍व पीएम 10 का स्‍तर 280 पर रहा. यह खराब श्रेणी में आते हैं. वहीं उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेट्रोल के 15 साल पुराने और डीजल के 10 साल पुराने वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया. बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार और दिल्ली की आप सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है. फोटो ANI इसी बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक 2016 में भारत में पांच साल से कम उम्र के करीब एक लाख बच्चों की जहरीली हवा के प्रभाव में आने से मौत हो गई. साथ ही, इसमें बताया गया कि निम्न एवं मध्यम आय-वर्ग के देशों में पांच साल से कम उम्र के 98 फीसद बच्चे 2016 में हवा में मौजूद महीन कण (पीएम) से होने वाले वायु प्रदूषण के शिकार हुए. उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति को ‘बहुत ही चिन्ताजनक’ बताते हुये निर्देश दिया कि पे...

थोड़ी देर बारिश से ही पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, बसें फंसीं, ट्रैफिक जाम

  दिल्ली में शनिवार सुबह कुछ समय के लिए ही तेज बारिश हुई. इस बारिश से देश की राजधानी कुछ समय के लिए ठप सी पड़ गई. यूं तो शनिवार का दिन होने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम थी, इसके बावजूद सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया और कई जगहों पर लंबा जाम भी लग गया. कई इलाकों में रोड पर इतना अधिक पानी जमा हो गया कि गाड़ियों को निकालने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.   

दिल्ली में इतनी साल पुरानी गाड़ियां बन जाएंगी कबाड़, सरकार ने जारी किए गाइडलाइन

नई दिल्ली:  बहुत जल्द राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां-तहां पड़ीं बेकार और पुरानी गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो जाएंगी. यानी इनकी लाइफ खत्म कर दी जाएगी. दिल्ली सरकार ने पहली बार इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. नए नियम के मुताबिक दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां और 10 साल से पुराने डीजल वाहन जो बेकार पड़े हैं, इन्हें कबाड़ में बदल दिया जाएगा. काफी समय से यह देखा जा सकता है कि ये गाड़ियां शहर में सड़कों के किनारे और गैराज में यूं ही जगह ले रही होती हैं. गाड़ियां मालिक को नहीं सौंपी जाएंगी दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से स्क्रैपिंग ऑफ मोटर व्हीकल इन डेल्ही, 2018 गाइडलाइन 24 अगस्त को जारी की गई है. ये वो पुरानी गाड़ियां हैं जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं होता. इस नियम के मुताबिक शहर के पार्क में पड़ी 15 साल से पुरानी गाड़ियां मालिक को नहीं सौंपी जाएंगी, बल्कि सीधे लाइसेंस वाले स्क्रैपिंग सेंटर को भेज दी जाएंगी. जबकि इतनी ही पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को उनके मालिक को उस शर्त पर सौंपी जाएगी जब वह उसकी अंडरटेकिंग सौंप देंगे. अन्यथा इन गाड़ियों को भी कबाड़ में भेजा जाएगा. ...

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, दोपहर एक बजे होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली:  वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का बुधवार (22 अगस्त) देर रात निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे.  दिल्ली  के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. दोपहर एक बजे लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Veteran journalist Kuldeep Nayyar passed away last night in a Delhi hospital. He was 95 years old. 8:39 AM - Aug 23, 2018 कुलदीप नैयर काफी दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे. उन्होंने कई किताबें भी लिखी थीं. आपको बता दें कि कुलदीप नैयर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर उर्दू प्रेस रिपोर्टर की थी. वह समाचार पत्र द स्टेट्समैन के संपादक भी रह चुके थे. पत्रकारिता के अलावा वह बतौर एक्टिविस्ट भी कार्यरत थे. इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर को भी गिरफ्तार किया गया था. कुलदीप नैयर का जन्‍म 14 अगस्‍त 1924 में सियालकोट में हुआ था. कुलदीप नैयर ने लॉ की डिग्री लाहौर में ली थी. उन्होंने यूएसए से पत्रकारिता की डिग्री ली और दर्शनशास्‍त्र...

दिल्ली के मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भवन के AC प्लान्ट में लगी आग

नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन के एसी टावर में आग लग गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दूरदर्शन भवन के एसी टावर में यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी. फिलहाल इस आग में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नही हैं. एसी टावर में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर चार फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां भवन के पास पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. टावर से बाहर निकाले गए लोग सुबह करीब 12.30 बजे एसी टावर में जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, वहां मौजूद स्थानीय प्रशासन के लोगों ने टावर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. ANI  ✔ @ANI Delhi: A fire has broken out in an AC plant of Doordarshan Bhawan at Mandi House, 4 fire tenders are present at the spot. More details awaited. 12:52 PM - Aug 22, 2018

आखिरी सांस लेने से महज 10 घंटे पहले ये ट्वीट कर गए गुरुदास कामत

नई दिल्ली :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार (22 अगस्त) को निधन हो गया है. वह 63 साल के थे. गुरुदास काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. पिछले दिनों बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. बुधवार को अंतिम सांस लेने से पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर देशवासियों को बकरीद की बधाई दी थी. बीमारी और जीवन के आखिरी पलों में भी गुरुदास पार्टी के लिए समर्पित रहे. वह पार्टी के हर कार्यक्रम में शिरकत अवश्य करते थे. गुरुदास जितना पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय थे. उतना ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी सक्रिय थे. वह जिस भी कार्यक्रम का हिस्सा बनते थे उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करना नहीं भूलते थे. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> अपनी मौत से महज एक दिन पहले गुरुदास ने पार्टी के राज्यसभा सांसद अहम पटेल को ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी. कुछ वक्त पहले ही वह पार्टी के नेताओं और श्रम...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का 63 साल की उम्र में निधन

नई दिल्‍ली :  महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया. वह काफी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 63 साल की उम्र में उनका दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में निधन हुआ. गुरुदास कामत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य भी रहे. वह उत्‍तर-पश्चिमी मुंबई से 2009 से 2014 तक सांसद भी रहे. इससे पहले वह नॉर्थ-ईस्‍ट मुंबई सीट से 1984, 1991, 1998 और 2004 में चुने गए. कामत मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे थे. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था. उल्‍लेखनीय है कि बीते वर्ष अप्रैल माह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महासचिव गुरुदास कामत ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया था. कामत ने एक बयान में राजनीति से सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा, "मैं पिछले सप्ताह बुधवार (19 अप्रैल) को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिला था और सभी जिम्म...

अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंचे राहुल गांधी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. राजनेताओं से लेकर तमाम क्षेत्रों के दिग्गज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जबकि देश भर में उनके समर्थक शोकाकुल हैं. वाजपेयी के अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंच रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. गुरुवार (16 अगस्त) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आज देश ने महान सपूत खो दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के करोड़ों लोगों के प्रिय थे. मेरी संवेदना उनके परिवार व प्रियजनों के साथ हैं. वे सदैव याद आएंगे'. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए गुरुवार (16 अगस्त) को कहा कि वाजपेयी जीवन भर लोकतांत...

पाकिस्‍तान भी होगा अटल जी के अंतिम संस्‍कार में शामिल, यह नेता करेगा शिरकत

नई दिल्‍ली :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्‍कार में पड़ोसी देशपाकिस्‍तान की तरफ से वहां के कार्यवाहक कानून और सूचना मंत्री बैरिस्टर सैयद अली जफर शिरकत करेंगे. पाकिस्‍तान के अंतरिम प्रधानमंत्री ने जफर को अटल जी के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए पाक का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए नियुक्‍त किया है. उधर, नेपाल की तरफ से विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत आए हैं. वह नेपाल की तरफ से वाजपेयी के अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे. बता दें कि पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘राजनेता’ बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का दुखद समाचार मिला” प्रवक्ता ने कहा, “वाजपेयी एक प्रख्यात राजनेता थे, जिन्होंने भारत-पाक संबंधों में परिवर्तन लाने की दिशा में काम किया. वह विकास के लिए दक्षेस और क्षेत्रीय सहयोग के प्रमुख समर्थक थे.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और लोगों की तरफ से वाजपेयी के परिवार और भारत की सरकार एवं लोगों के प्रति ‘हार्दिक संवे...

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS पहुंचकर पीएम मोदी ने जाना हाल

नई दिल्ली :  पिछले कई दिनों ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई. उनका हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उधर, एम्स प्रशासन ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. उन्हें पिछले 3 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है. जानकार बताते हैं कि एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी. इसके बाद स्मृति ईरानी उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंची थीं. स्मृति ईरानी ने वाजपेयी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पूर्व प्रधानमंत्री को बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें यूटीआई इंफेक्शन, लीवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. MediaCard--mediaForward customisable-border"...

स्वतंत्रता दिवस पर PM के भाषण तक नहीं उड़ेंगी पतंग, जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा

नई दिल्ली :  स्वतंत्रता दिवस की फाइनल तैयारी हो चुकी है. जमीन से लेकर आसमान तक अभेद सुरक्षा चक्र तैयार है. दिल्ली पुलिस ने लालकिला, भीड़ वाले बाजार, होटल, मॉल, इंडिया गेट, बस अड्डे, सब इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. हाई अलर्ट जारी करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के बड़े बाजारों में से एक करोलबाग मार्किट में भी सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया है. सेंट्रल डिस्टिक की एडिशनल डीसीपी उर्विजा गोयल ने ज़ी न्यूज़ को बताया कि इस मार्किट में हर जगह पर मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं. आनेजाने वाले हर शख्स की तलाशी ली जा रही है. इलाके में लगे 7 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. मार्किट एसोसिएशन से लगातार मीटिंग हो रही है और इलाके में ख़ुद एसीपी और एसएचओ निरंतर पेट्रोलिंग कर रहे हैं. करोलबाग की गफ्फार मार्किट में 2008 में ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह इलाका अति सवेंदनशील इलाकों में आता है. इसी तरह विदेशियों की पसंदीदा जगह पहाड़गंज इलाके में भी ऐसे ही सुरक्षा की जा रही है. तमाम जगहों पर आतंकियों की तलाश के पोस्टर भी लगाए गए हैं. लोगों से अपील की जा रही...

WEEKEND से पहले तेज बारिश ने दिल्ली-NCR के मौसम को बनाया सुहाना

नई दिल्ली:  पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लुका छिपी खेल रहे बादल आखिरकार शुक्रवार को बरस ही पड़े. गुरुवार (09 अगस्त) को तेज धूप के बाद शुक्रवार दोपहर को शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आर उसके आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के माने तो 11 और 12 अगस्त को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Visuals from area around Lodhi road, as heavy rainfall lashes Delhi. 2:49 PM - Aug 10, 2018 स्काईमेट के मुताबिक, इस समय मानसून टर्फ दिल्ली के दक्षिण में है. दक्षिण पूर्वी हवा बह रही है और उसमें नमी काफी ज्यादा है. ज्यादा नमी की वजह से बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं पर बारिश हो रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज धूप की जगह काले बादलों ने ले ली. मौसम के बदले रुख ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. MediaCard--mediaForward custom...

बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, सड़कों पर लगा जाम, दफ्तर पहुंचने में लोगों को हो रही देरी

नई दिल्ली :  गुरुवार सुबह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है. शुक्रवार सुबह से मेघा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में मेहरबान हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली का मौसम खुशमिजाज हो गया है. मौसम बेशक खुशनुमा है, लेकिन लोगों को परेशान कर रहा है. बारिश कारण दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में जगह-जगह पानी एकत्र होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, इसके चलते गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार से सबक लेते हुए लोग दफ्तर के लिए जल्दी तो निकल रहे हैं, लेकिन पानी भरने के कारण उन्हें आज भी देरी हो रही है. इन इलाकों में लगा है भयंकर जाम दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी, मयूर विहार, बदरपुर, आश्रम, पंजाबी बाग, इंद्रलोक, गीता कॉलोनी, धौला कुआं, दिलशाद गार्डन, पहाड़गंज, लक्ष्‍‍‍‍मी नगर, आईटीओ, कालकाजी, बदरपुर समेत प्रमुख मार्गों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. कई जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है. इन रास्...

एयर होस्टेज ने पति को किया मैसेज, फिर खून से लतपथ मिली लाश

नई दिल्ली :  दिल्ली के हौजखास इलाके में शनिवार को एक एयर होस्टेज का शव मिलने से हड़कंप मच गया. 39 साल की अनीशिया बत्रा की लाश उनके अपने घर के नीचे जमीन पर खून से लतपथ संदिग्ध हालत में मिली. पुलिस को जब आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली. महिला के पति ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया. यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला सात सालों से अपने पति के साथ हौजखास इलाके में रहती थी. पति ने कहा, छत से कूद कर की आत्महत्या मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को महिला के पति मयंक ने बताया कि उनकी पत्नी लुफ्तांसा एयरलाइंस में एयर होस्टेज थी. उसने संभावना जताई है कि उनकी पत्नी ने छत से कूद कर आत्महत्या की है. पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस महिला के पति से पूछताछ के साथ ही इन दोनों के संबंधों में बारे में भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ये भी पढ़ें : झारखंड: एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड, 5 फंदे पर झूले और एक ने कूदकर दी जान व्हाट्सएप पर दी थी आत्महत्य...

पीएम मोदी का आवास घेरेंगे 'आप' कार्यकर्ता, पुलिस ने 4 मेट्रो स्‍टेशन बंद किए

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप)  के नेता रविवार (17 जून) को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे. दिल्‍ली के  मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और एलजी अनिल बैजल के बीच गतिरोध जारी है. केजरीवाल अपने 3 सहयोगियों के साथ राज निवास पर धरने पर बैठे हैं. आप प्रवक्‍ता पंकज गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली में एक जबरदस्‍त विरोध-प्रदर्शन की तैयारी है. यह शाम 4 बजे शुरू होगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने इस प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है.   View image on Twitter ANI  ✔ @ANI We aren't expecting people or parties from other states to come in our support but 4 CMs have come in our support, for the youngest political party. This is a matter of pride for us. They have come in support of the rights of the people of Delhi: Saurabh Bhardwaj, Aam Aadmi Party 1:34 PM - Jun 17, 2018 View image on Twitter ANI  ✔ @ANI AAP has not applied for permission for a protest march. At the time of protest, the exit gates of 4 metro stations namely Udyog Bhawan, Lok Kalyan Ma...

धूल के गुबार के कारण चंडीगढ़ में विमानों के पहिए रुके, 3 दिन और परेशान करेगी जहरीली हवा

नई दिल्ली :  राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने के कारण  दिल्ली-एनसीआर की हवा तो प्रभावित हुई ही है ,  आसपास के राज्‍यों में भी गुबार छाया हुआ है. इसका सबसे ज्‍यादा असर चंडीगढ़ पर पड़ा है. वहां विमानों की आवाजाही एकदम रुक सी गई है. इंडिगो ने चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही अन्य एयरलाइंस ने भी 5 फ्लाइट को रद्द कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को खबरदार किया है. उसका कहना है कि धूल का गुबार 48 से 72 घंटे तक छाया रहेगा. चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक एस पॉल ने कहा कि मॉनसून अभी कमजोर दिख रहा है. जून के अंत तक इलाके में बारिश होने की संभावना है. धूल के गुबार से 48 से 72 घंटे बाद ही राहत मिल पाएगी. दिल्ली में क्यों है धूल का गुबार केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली के ऊपर छाए धूल केे गुबार के लिये राजस्थान में आई धूल भरी आंधी को मुख्य वजह बताया है. मंत्रालय ने इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने को अस्वाभाविक बताते हुए कहा कि इसकी मुख्य वजह राजस्थान में आने वाली धूल भरी आंधी है. जिसके कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा के कम दबाव...

दिल्ली के करीब ले सकेंगे लायन सफारी का मजा, हरियाणा सरकार की तैयारी

हरियाणा सरकार की योजना कारगर हुई तो जंगल के राजा शेर को देखने के लिए दिल्ली के लोगों को बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली के करीब ही शेर की दहाड़ सुनने को मिल सकती है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार एनसीआर में एक लायन सफारी स्थापित करने जा रही है. हरियाणा के पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने अरावली पहाड़ियों की तलहटी में लायन सफारी बनाने के लिए एक फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है. राव नरबीर सिंह ने मेल टुडे को बताया, 'हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लायन सफारी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल का चुनाव करें. अधिकारियों से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में ही ऐसे स्थल का चुनाव करने को कहा है. इन जिलों में अरावली की तलहटी में काफी अनुकूल वातावरण है और वहां पर्याप्त हरियाली तथा बलुई इलाके का मिश्रण है.' उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एक ही जगह पर करीब 5,000 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. सिंह ने कहा, 'इसके पीछे सोच यह है कि गिर फॉरेस्ट की तरह ही यहां एक लायन सफारी का विकास किया जाए ताकि दिल्ली आने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों...

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज मुश्किल में, महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली :  देश में एक और कथित धर्मगुरु मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. अब दिल्ली के मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इस महिला ने पुलिस में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने मंदिर के अंदर ही रेप किया. शिकायत में कहा गया है कि दाती महाराज ने दो साल पहले महिला के साथ रेप किया था. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Rape case registered against self-styled godman Daati Maharaj in Delhi,. Case registered under sections of IPC 376, 377, 354 & 34. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि धमकी और बदनामी के डर से उसने इतने दिन तक अपना मुंह नहीं खोला. महिला का आरोप है कि सिर्फ वही नहीं बल्कि शनिधाम में कई और महिलाओं के साथ भी ऐसा ही यौन शोषण किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है. इससे पहले दाती महाराज कई चैनलों पर ज्योतिष से ...