नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बेहद दर्दनाक घटना घटी है. यहां के बुराड़ी इलाके के संत नगर में एक घर में 11 फंदे पर लटके मिले हैं. मरने वालों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष हैं. पुलिस का कहना है कि शवों में बच्चे भी हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. सभी शवों मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अब तक इन मौतों को संदिग्ध माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस परिवार का फर्नीचर और किराना की दुकान है. सभी घर के आंगन में लगे जाल से लटके हुए मिले हैं. शवों पर पड़ोसी की पड़ी नजर पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक शख्स की नजर इस परिवार के आंगन में गई. लोगों को लटका देख वे घबरा गए और आसपास के लोगों को इक्ट्ठा कर लिया. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सुबह करीब सात बजे यह सूचना मिली. पड़ोसियों का कहना है कि ये पूरा परिवार मिलनसार था. शनिवार की रात को भी आसपास के लोगों ने इस परिवार के लोगों को देखा था. देखकर ऐसा कभी नहीं लग रहा था कि इस परिवार पर कोई मुश्कि...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.