Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रंगीला राजा

छलका गोविंदा का दर्द, कहा- 'पिछले 9 सालों से मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है'

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने उनकी फिल्म ‘रंगीला राजा’ में सेंसर बोर्ड द्वारा कैंची चलाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि फिल्म उद्योग में लोगों का एक समूह है, जो उनकी फिल्मों को रिलीज न होने देने के लिए षड़यंत्र रच रहा है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 20 कट लगाए जाने की खबर के बाद संवाददाता सम्मेलन में गोविंदा ने यह बात कही. इस फिल्म का निर्माण सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख और फिल्मकार पहलाज निहलानी ने किया है. गोविंदा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पिछले 9 साल से हो रहा है, यहां फिल्म उद्योग में लोगों का एक समूह मेरे खिलाफ षड़यंत्र रच रहा है और मेरी फिल्मों को किसी अच्छे मंच पर रिलीज नहीं होने दे रहा है.’’ (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, गोविंदा) उन्होंने कहा ‘‘या तो मेरी फिल्में रिलीज न हों या फिर उन्हें अच्छे थिएटर या स्क्रीन न मिलें. इसका ताजा उदाहरण ‘फ्राइडे’ है जो कुछ ही सप्ताह पहले रिलीज हुई. इसे मीडिया से बेहतर रिव्यू मिला, लेकिन फिल्म थिएटरों से हटा ली गई.’’ बता दें, हाल ही में सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख और फिल्मकार पहलाज निहलानी ने बंबई उच्च न्यायालय का ...