Skip to main content

Posts

Showing posts with the label job

सरकारी नौकरी पाने के लिए लोग इतने 'लालायित' क्‍यों रहते हैं?

हरियाणा सरकार ने 12 जून को सरकारी सेवाओं में प्रवेश की अधिकतम उम्र सीमा 40 से बढ़ाकर 42 साल कर दी. पिछले दिनों रेलवे ने तीन दशकों में पहली बार सबसे बड़ी भर्तियां करने के लिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के करीब 90 हजार पदों पर विज्ञापन निकाला. इसके लिए दो करोड़ सैंतीस लाख लोगों ने आवेदन दिया. इसी तरह अन्‍य महकमों में भी भर्ती के लिए चंद सौ सीटों के लिए लाखों-करोड़ों आवेदन आते हैं. यहीं से बड़ा सवाल खड़ा होता है कि 1991 में शुरू हुए आर्थिक उदारीकरण और निजीकरण के एक पीढ़ी से भी ज्‍यादा वक्‍त गुजरने के बावजूद लोगों के जेहन में सरकारी नौकरियों को लेकर अभी भी क्रेज क्‍यों बरकरार है? लोगों में अभी भी सरकारी  नौकरी  का मोह खत्‍म क्‍यों नहीं हो रहा है? उससे पहले 'सोशलिस्‍ट' किस्‍म की मानसिकता वाले देश में सरकारी नौकरी ही रोजगार का सर्वश्रेष्‍ठ विकल्‍प माना जाता था. उसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि लगभग हर सेक्‍टर में सरकार की भी उपस्थिति थी. यानी निजी क्षेत्र में भी सार्वजनिक उपक्रम, सरकारी कंपनियों की बड़ी भूमिका थी. इसलिए सरकारी नौकरी का ही हर तरफ बोलबाला था, पूछ थी. इसकी तुलना में प्राइवेट ...

अगर आप भी करते हैं मार्केटिंग की जॉब तो यह खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

लंदन:  अगर आपकी नौकरी कार्यालय में बैठने के बदले बाहर दौड़-भाग करने वाली है, यदि आप मार्केटिंग जॉब में हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. एक नए शोध में सामने आया है कि विभिन्न तरह के बाहरी व्यवसायों के दौरान नॉन मेलेनोमा त्वचा कैंसर के होने का जोखिम होता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, नॉन मेलेनोमा  त्वचा कैंसर   के मुख्य कारकों में से एक सूर्य के अल्ट्रावॉयलेट (पराबैंगनी) विकिरण हैं. यह दुनिया भर में होने वाला आम कैंसर है.इसे नॉन मेलेनोमा त्वचा कैंसर के रूप में पहचाना गया है. कई देशों में यह बाहर काम करने वाले मजदूरों में व्यवसाय से जुड़ी हुई बीमारी है. हालांकि, बाहर के व्यवसाय विभिन्न प्रकार की दैनिक गतिविधियों व अल्ट्रावॉयलेट विकिरण के संपर्क में आने से जुड़े हैं. इस शोध का प्रकाशन 'जर्नल ऑफ द यूरोपीयन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरियोलॉजी' में किया गया है. इसमें 563 प्रतिभागियों (47 फीसदी महिलाओं) को शामिल किया गया, जिसमें 348 लोग बाहर काम करने वाले श्रमिक (39 फीसदी किसान, 35 फीसदी माली, 26 फीसदी माउंटेन गाइड) थे और 215 घर के भीतर काम करने वाले लोग थे.इसमें पाया गया कि ...