Skip to main content

Posts

Showing posts with the label syria

पूर्वी सीरिया में IS के हमले में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की मौत

पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने दो दिनों में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की हत्या कर दी. बेरूत:  पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने दो दिनों में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की हत्या कर दी.  युद्ध की निगरानी करने वाले समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी. कुर्द नेतृत्व वाली गठबंधन सेना सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ ) इराकी सीमा पर स्थित पूर्वी देइर इज़ोर प्रांत के एक इलाके से जिहादियों को हटाने की लड़ाई लड़ रही है.  एसडीएफ को अमेरिकी सेना का समर्थन प्राप्त है. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि जिहादियों ने शुक्रवार को गांव पर हमला किया जहां एसडीएफ लड़ाके और गठबंधन के सलाहकार मौजूद थे. ऑब्जर्वेट्री के प्रमुख अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘कोहरे का फायदा उठाकर आईएस ने अपने ठिकाने के पास स्थित अल-बहरा गांव पर हमला किया. ’’ रहमान ने कहा कि हमले में एसडीएफ के 24 सैनिकों की मौत हो गयी और शनिवार को भी हिंसक झड़प जारी रही. इलाके में गठबंधन सेना ने हवाई हमले किये. ऑब्जर्वेट्री के अनुसार हमले में 27 जिहादी मारे गये और पांच बच्चों समेत 17 आम नागरिकों की भी मौत हु...

आईएस ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, मार गिराए US समर्थित 47 सैनिक

सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने इससे पहले मरने वालों की संख्या 24 बतायी थी. बेरूत:   सीरिया  के पूर्वी हिस्से में पिछले दो दिन में आतंकवादी संगठन  इस्लामिक स्टेट  की ओर से किये गए हमलों में अमेरिका समर्थित 47 सैनिकों की मौत हो गयी. ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ने शनिवार को यह जानकारी दी. सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने इससे पहले मरने वालों की संख्या 24 बतायी थी. निगरानी संस्था ने शनिवार को बताया कि जिहादियों ने तीन और हमले किये हैं. 'आईएस से काफी बड़ा खतरा है रूस' ब्रिटेन के सेना प्रमुख जनरल मार्क कार्लटन-स्मिथ ने कहा कि ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अब रूस, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से काफी बड़ा खतरा बन चुका है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में जनरल स्टाफ प्रमुख के पद पर नियुक्त होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में जनरल कार्लटन-स्मिथ ने कहा कि निर्विवाद रूप से रूस अब अल कायदा और आईएस जैसे इस्लामी आतंकी समूहों से बड़ा खतरा बन चुका है. उन्होंने कहा, 'रूस ने पश्चिमी अतिसंवेदनशीलता की छानबीन और शोषण करने के सुनियोजित प्रयास किए हैं, व...

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास स्थित सैन्य हवाई अड्डे में विस्फोट

बेरूत : सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट सीरियाई सैन्य हवाईअड्डे पर शनिवार की देर रात एक विस्फोट हुआ. एक गैरसरकारी संगठन का कहना है कि यह विस्फोट संभवत: इस्राइली मिसाइल से हुआ जबकि सरकारी मीडिया के अनुसार यह आयुध डिपो में तकनीकी खामी के कारण हुआ. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि दमिश्क के पश्चिमी उपनगर के मेज में स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर संभावित रूप से इस्राइल का मिसाइल गिरा, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ है. हवाईअड्डे पर सीरियन एयर फोर्स इंटेलिजेंस स्थित है और 2017 की शुरुआत में सीरिया सरकार ने पड़ोसी देश इस्राइल पर इस हवाई अड्डे पर बमबारी करने का आरोप लगाया था. सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सना’ की शनिवार की खबर के मुताबिक सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया, ' मेज हवाई अड्डा इस्राइल के हमले का लक्ष्य नहीं है.'  इस्राइल सीरिया संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल नहीं है लेकिन उसने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले किए हैं. इस बारे में इस्राइल का कहना था कि उन्होंने हिज्बुल्ला को भेजे जा रहे आधुनिक हथियारों की खेप को रोकने के लिए हमले किए थे. ह...

ईरान ने सीरिया की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, किया ये बड़ा वादा

बेरूत :  ईरान के रक्षा मंत्री आमिर हातामी का कहना है कि सीरिया की सेना को फिर से खड़ा करने के लिए ईरान ने उसके साथ एक समझौता किया है. गौरतलब है कि पिछले सात वर्ष से भी अधिक समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया की सैन्य शक्ति लगभग खत्म होने की कगार पर है. सीरिया की दो दिवसीय यात्रा पर आएहातामी ने बेरूत के अल-मायादीन टीवी चैनल से कल कहा कि इस समझौते में सीरिया के सैन्य उद्योग का पुनर्निर्माण भी शामिल है. ईरान द्वारा सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन किएजाने से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा कठोर रूख अपनाए जाने के बाद यह घोषणा हुई है. अमेरिकी की मांग है कि ईरान खुद को सीरिया से अलग कर ले. पिछले महीने से ईरान के खिलाफ दोबारा लगाए गएप्रतिबंधों में नरमी लाने की यह अमेरिका की एक पूर्वशर्त है. इस्राइल भी सीरिया में ईरान की बढ़ती भूमिका के प्रति आलोचनात्मक रूख रखता है. इस्राइल का कहना है कि वह अपनी सीमाओं के पास स्थाई रूप से ईरानी सेना की मौजूदगी को बर्दाश्त नहीं करेगा. पिछले सात वर्ष से सीरिया में जारी गृहयुद्ध के दौरान ईरान अल-असद सरकार का प्रमुख सहयोगी रहा है....