मुंबई: योग अब सिर्फ भारत का नहीं पूरे विश्व का हो चुका है. आज पूरा विश्व योग दिवस का जश्न मना रहा है. बॉलीवुड कलाकारों में भी योग का काफी क्रेज है. बात करें बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस की तो मलाइका अरोड़ा का नाम इनमें सबसे पहले आता है. मलाइका अरोड़ा अपने जीवन में योग को काफी महत्व देती हैं. मलाइका अपने को फिट रखने के लिए नियमित योग का अभ्यास करती हैं. योग दिवस के अवसर पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपने फेवरेट योगासन और उनके फायदों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने योग पर क्या बात की है... पद्मासन पद्मासन या कमल आसन, बैठ कर की जाने वाली योग मुद्रा है. जिसमें घुटने विपरीत दिशा में रहते हैं. इस आसन को करने से मन शांत होता है. जिससे ध्यान लगाने में सहायता मिलती है. साथ में यह योगासन कई शारीरिक बीमारियों को दूर करता है. पद्मासन पर बात करते हुए मलाइका ने कहा, 'पद्मासन मेरा फेवरेट योगासन है. इसके लिए दिमाग और एकाग्रता शक्ति का ध्यान रखना आवश्यक है. यह आसन आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है. यह शरीर और आत्मा के बीच संतुलन को दर्शाता है. यह शरीर में ऊर्जा के प...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.