Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chhattisgarh

कांग्रेस ने खाई गंगा मैया की कसम, सरकार आई तो 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान हाथ में गंगाजल लेकर गंगा मईया की कसम खाई है. नई दिल्ली :  चार प्रदेशों के चुनावी संग्राम में नेताओं के हर तरह के चेहरे सामने आ रहे हैं. कोई दल बदल रहा है तो कोई पार्टी के नाम पर गंगा मईया की कसम खाने को भी तैयार है. ऐसा ही कुछ  छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं  ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किया जहां सभी ने हाथ में गंगाजल लेकर गंगा मईया की कसम खाई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ के मिलकर हाथ में गंगाजल लेकर कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे. आगे बोलते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजतक जो भी वादा किया है उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश की है. भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है. छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: बुलेट पर भारी पड़ा बैलेट, वोट देने के बाद लोगों ने मिटाया स्याही का निशान बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है जिसमें 70 फीसदी लोगों ने वोट डाला है. प्रद...

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने दी थी अंगुली काटने की धमकी, बिना डरे वोट देने पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ. इस चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. नई दिल्ली:  छत्तीसगढ़ में  विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान  12 नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ. इस चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. इसी बीच दंतेवाड़ा में नक्सली धमकियों के बीच भी लोग वहां वोट डालने पहुंचे. दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों को नक्सलियों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी अंगुली पर स्याही के निशान देखे जाते हैं तो वे उन्हें काट देंगे. खतरे के बावजूद 263 मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता सेंटर पहुंचे. ANI के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मतदान को बाधित करने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया. विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया. पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान हुआ. छत्‍तीसगढ़: जहां पहले सिर्फ 1 वोट पड़ा था, वहां शुरुआती 2 घंटे में 100 से ज्‍यादा वोट ...

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज प्रचार के लिए रण में उतरेंगे PM मोदी, राहुल भी संभालेंगे मोर्चा

  रायपुर :  छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे.भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रदेश में राहुल की पांच सभाएं वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार क...

पत्नी को पाने के लिए कोर्ट में लगाई गुहार, हिंदू धर्म अपनाकर रचाई थी शादी

नई दिल्ली :  छत्तीसगढ़ में 23 साल की एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए मुसलमान से हिंदू बन गए 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को उसके माता-पिता के कब्जे से आजाद कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़़ की पीठ ने छत्तीसगढ़ सरकार से जवाब मांगा है और याचिका की प्रति राज्य सरकार के वकील को देने का निर्देश दिया है. पीठ ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक को प्रतिवादी नंबर 4, अशोक कुमार जैन की बेटी अंजलि जैन को 27 अगस्त, 2018 को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाता है. पीठ ने अदालत के अधिकारियों को इस आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक को भेजने का निर्देश दिया. हिंदू बनकर आर्यन आर्य नाम अपना चुके मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और कहा है कि उसने उसकी पत्नी के परिवार को उसे मुक्त करने का आदेश देने से इनकार कर गलती की है. उसने कहा कि उसकी और उसकी पत्नी की जान पर खतरा है. उसकी पत्नी को उसके माता-पिता उसकी मर्जी के विरुद्ध स्वतंत्रता से वंचित कर रहे हैं. उसे भी...

CRPF के कमांडो ने हमले में खो दिए थे पैर, अब उसकी पत्नी नक्सलियों से लेगी 'बदला'

अपने पति के साथ हुए जुल्‍मों का बदला लेने के लिए CRPF के कोबरा कमांडो रामदास की पत्‍नी नक्‍सलियों से जंग लड़ने के लिए छत्‍तीसगढ़ के जंगलों में उतरना चाहती है नई दिल्‍ली:   छत्‍तीसगढ़  के किस्‍टाराम और पलोड़ी के जंगल  नक्‍सलियों  के गढ़ के रूप में कुख्‍यात हैं. इन जंगलों का नाम सुनकर अच्‍छे-अच्‍छे सूरमाओं के माथे पर न केवल पसीना आ जाता है, बल्कि हिम्‍मत जवाब देने लगती है. इस इलाके में रहने वाला हर शख्‍स इसी खौफ में हर पल काटता है कि कब उसका सामना 'मौत' से हो जाए. इस सब के बावजूद, इन दिनों एक 'शेरनी' ऐसी भी है जिसने इस कुख्‍यात जंगल में जाने की न केवल जिद पकड़ी हुई है, बल्कि वह इन जंगलों को कुख्‍यात बनाने वाले  नक्‍सलियों  से जंग भी लड़ना चाहती है. यह 'शेरनी' कोई और नहीं, बल्कि CRPF की 208 वीं बटालियन के 'शेर' कोबरा कमांडो रामदास भाऊ की पत्‍नी रेणुका है. रेणुका ने यह जिद अपने पति रामदास भाऊ के साथ छह महीने पहले हुए दुखद हादसे की वजह से पकड़ी है. दरअसल, रेणुका के पति कमांडो रामदास ने अपनी बाज सी निगाह, चीते सी फुर्ती और अचूक निशाने की बदौलत CRPF की कोबरा ट...