Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हरियाणा / 135 किमी. लंबे केएमपी पर 2030 तक बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर

हरियाणा / 135 किमी. लंबे केएमपी पर 2030 तक बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर, गुजरात के गिफ्ट सिटी मॉडल पर बसेंगे गुड़गांव जैसे 5 शह

राजेश खोखर, पानीपत.  1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर देश के 17वें राज्य के रूप में हरियाणा का गठन हुआ। उबड़-खाबड़ टीलों वाला पिछड़ा इलाका हमारे हिस्से आया। पर लोगों ने मेहनत के बलबूते माटी को सबसे ज्यादा उपजाऊ बना दिया। देश की 2 क्रांतियों- हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में हमारा बड़ा योगदान रहा। आज हम देश के अन्न भंडार में सबसे ज्यादा अनाज देते हैं। प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में दूसरे नंबर पर हैं। अब यहां औद्योगिक क्रांति की बारी है। कुंडली-मानेसर-पलवल और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे इसके द्वार बनेंगे। इसके तहत 135 किमी. लंबे केएमपी से लगते क्षेत्र में 5 शहर बसाने का प्लान है, जो गुड़गांव से भी स्मार्ट होंगे। इन्हें पंचग्राम के नाम से जाना जाएगा। पहली बार इन शहरों पर विस्तृत जानकारी भास्कर लेकर आया है। इन शहरों के पास बसेंगे : कुंडली:  सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिले के 121 गांवों की जमीन पर कुंडली के पास बसेगा। बहादुरगढ़:  बहादुरगढ़ व बादली के मध्य झज्जर और गुडगांव के 129 गांवों की जमीन पर बसेगा। मानेसर:  मानेसर के पास गुडगांव, मेवात और रेवाड़ी के 159 गांवों की जमीन पर तीसरा शहर...