Skip to main content

Posts

Showing posts with the label RJD

RJD की अपील: लालू परिवार के विवादों को ना दिखाए मीडिया, सेहत पर पड़ रहा असर

पटना:  पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव का परिवार लगातार सुर्खियों में है. तेज प्रताप यादव द्वारा कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद परिवार के बीच का मतभेद लोगों के सामने आ गया है. आज लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने मीडिया से बातचीत में अपील करते हुए कहा कि मीडिया लालू परिवार के विवादों से जुड़ी खबरें ना दिखाए क्योंकि इससे लालू यादव की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. मीडिया से बातचीत में भोला यादव ने माना कि लालू परिवार में कुछ विवाद है लेकिन विवाद हर शख्स के परिवार में होता है. मीडिया इसे ज्यादा तूल ना दे. वहीं, तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर भोला यादव भड़क गए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. राबड़ी देवी दरअसल सेहत खराब होने की वजह से छठ पर्व नहीं मनाएंगी. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं और पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं. वहीं, तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी आज राबड़ी आवास में सन्नाटा छाया हुआ है. मिली...

तेजप्रताप ने शेयर किया अपने पिता लालू यादव का वीडियो, दिख रहे बेहद बीमार

पटना : चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो  लालू यादव  हाल में ही मुंबई से डिस्चार्ज होकर पटना पहुंचे. लालू यादव काफी लंबे समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में बीमारियों का इलाज करवा रहे थे. पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें लालू यादव काफी बीमार नजर आ रहे थे. अब तेज प्रताप यादव ने भी लालू यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लालू यादव आराम करते नजर आ रहे हैं तो वहीं राबड़ी देवी उनके पास बैठी हैं. दरअसल इस वीडियो आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है और लिखा गया है कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे. चाहे जितना ज़ोर लगा लो. सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े हैं. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> Rashtriya Janata Dal  ✔ @RJDforIndia हम लड़ेंगे और जीतेंगे। चाहे जितना ज़ोर लगा लो। सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े है। 7:53 PM - Aug 25, 2018 आपको बता दें कि चारा घोटाला के विभिन्न मामलो...

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर घमासान, JDU ने 25, तो LJP ने 7 सीटों पर ठोका दावा

लोकसभा चुनाव के लिए अभी करीब एक साल का समय बचा हुआ है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक बिसात अभी से बिछने लगी है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है, तो वहीं एनडीए के सहयोगी दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. इससे बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है. खासकर बिहार में इस बार बीजेपी के लिए अपने घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को साथ लेकर चलना आसान नहीं होगा. बिहार में जेडीयू  के बाद अब एलजेपी ने लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी दावेदारी साफ कर दी है. एलजीपी प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में पशु पालन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इससे कम सीटों पर चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं. इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जेडीयू 25 सीटों पर दावा ठोक चुकी है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं, जिसमें से पिछली बार बीजेपी ने 29 सीटों और एलजेपी ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से बीजेपी को 22 ...

सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में खींचतान शुरू, RJD बोली- हैसियत के हिसाब से सभी को मिलेगा

सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में मचे घमासान पर मजे लूटनेवाले महागठबंधन के घटक दल अब खुद भंवर में उलझने लगे हैं. सभी को 2019 लोकसभा चुनाव में मिलने वाली सीटों की संख्या का डर सताने लगी है. पटना :   राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)  के बाद सीट शेयरिंग को लेकर  महागठबंधन में खींचतान शुरु हो गई है. सीट शेयरिंग को लेकर हर बार बैकफुट पर रहनेवाली  कांग्रेस  ने  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)  से साफ शब्दों में कह दिया है कि पिछले बार का की स्थिति इसबार नहीं दोहराया जाएगा. वहीं, आरजेडी नेता हैसियत और परिस्थिती के मुताबिक सीट शेयरिंग के जरिये मामला सुलझा लेने की बात कह रहे हैं. सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में मचे घमासान पर मजे लूटनेवाले महागठबंधन के घटक दल अब खुद भंवर में उलझने लगे हैं. सभी को 2019 लोकसभा चुनाव में मिलने वाली सीटों की संख्या का डर सताने लगी है. इस मामले में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस बार स्थिति अलग होगी. दरअसल सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच हरबार खींचतान होती रही है. कांग्रेस को हरबार बैकफुट पर रहना पड़ा है. तालमेल नहीं होने की वजह से ही 2009 लोकसभा चुनाव में दोन...

उपचुनावों में बीजेपी को शिकस्त क्या मिली, NDA में दोस्तों के सुर ही बदल गए

चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों पर नतीजे आने के बाद एनडीए के सहयोगियों ने बीजेपी नेतृत्व पर दबाव की राजनीति शुरू कर दी है . सहयोगी दलों ने बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया . यूपी में तीन विधायकों वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने छः महीने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को ओम प्रकाश राजभर से मान-मनौवल करनी पड़ी है. नीतीश की अलग राह बिहार में एनडीए के सभी दलों ने अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की अपनी पुरानी मांग को एक बार फिर से उठाना शुरू कर दिया. नीतीश कुमार ने इस संदर्भ में पार्टी नेता के सी त्यागी और पवन वर्मा के साथ चर्चा की . पवन वर्मा ने नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की जेडीयू की लड़ाई जारी रहेगी. नीतीश कुमार ने असम में बीजेपी के नागरिकता संशोधन बिल का भी विरोध कर उसकी मु...